Let’s travel together.

फिर खून से रँगी सड़क ट्रक की टक्कर से वाइक सवार दो बालिकाओ की दर्दनाक मौत

0 231

कलेक्टर के आदेश भी रहे बेअसर

सुरेन्द्र जैन धरसीवा

क्षेत्र में खून की प्यासी सडकों की प्यास बुझने का नाम नहीं ले रही है बुधावर देर शाम फिर एक वाइक को ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी जिससे वाइक सवार दो बालिकाओं की दर्दनाक मौत हो गई विगत दिनों बढ़ती घटनाओँ की खबर के बाद कलेक्टर एसएसपी ने एनएचएआई अद्धिकारियो को साथ लेकर दुर्घटना जन्य स्थलों का निरीक्षण कर वहां पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश भी दिए थे लेकिन उसका भी अब तक पालन नहीं हुआ ओर दुर्घटना जन्य स्थलों पर सांझ ढलते ही अंधकार छाने से घटनाएं आम हो जाती हैं ।
छट्टी कार्यक्रम से वापस तिल्दा जा रही थी बालिकाएं
जानकारी के मुताबिक मृतको में एक हंसिका उर्फ गुनगुन निषाद पिता चन्द्रकुमार उम्र 9 वर्ष निवासी धनेली व कुमारी आस्था निषाद पिता जयनारायण निषाद उम्र 9 वर्ष निवासी तिल्दा नेवरा सामिल है घायल वाइक चालक कुलेश्वर साहू भी तिल्दा का रहने वाला है।
वाइक क्रमांक सीजी 04 के ए 4341 के मालिक दिनेश साहू ने बताया कि सभी लोग तिल्दा से सिलतरा गौकरन यादव के यहां छट्टी कार्यक्रम में आये थे यहां से वापस वाइको से जा रहे थे तभी तिवरैया अंडरब्रिज के नीचे से टर्निंग करते वक्त पीछे से पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक सीजी 04 जेडी 1742 ने पीछे से वाइक को टक्कर मारी जिससे मौके पर ही पीछे बैठी दोनो बालिकाओं की मौत हो गई।


ट्रक जप्त चालक फरार
विवेचना अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक रामनारायण वर्मा ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया पुलिस ने ट्रक को जप्त कर लिया है मौका पंचनामा के बाद दोनो बालिकाओं के शव पोस्ट मार्डम के लिए धरसीवा मरचुरी में रखवाए है पोस्ट मार्डम गुरुवार को होगा।
कलेक्टर एसएसपी के आदेश बेअसर
बढ़ते सड़क हादसों की खबर प्रमुखता से दिखाए जाने के बाद गत दिनों कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे व एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने बढ़ती सडक़ दुर्गघटनाओँ को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआई व सीएसआईडीसी अधिकारियों को साथ लेकर दुर्घटना जन्य स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए थे और दुर्घटना जन्य स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के निर्देश भी दिए थे लेकिन ऐंसा लगता है जैंसे कलेक्टर के आदेश का भी कोई खास असर नहीं हुआ और दुर्घटना जन्य स्थलों पर अब भी सांझ ढलते ही अंधकार छा जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811