राजीव जैन औबेदुल्लागंज रायसेन
श्री विद्यासागर गौशाला भोजपुर में भोपाल के गुरु भक्त परिवार एवं रोड निर्माता समाजसेवी नील निलय जैन ने अपने पिता स्वर्गीय निलय जैन की स्मृति में गौशाला में रोड निर्माणकार्य का भूमि पूजन किया । इसका निर्माण भी नील निलय जैन के द्वारा ही कराया जा रहा है।
श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र भोजपुर के समस्त पदाधिकारी एवं जैन समाज उनके दान की अनुमोदना करते हैं।
यह भूमि पूजन कार्यक्रम अतिशय क्षेत्र भोजपुर के अध्यक्ष विमल जैन राजदीप,गोशाला संयोजक संजीव जैन, कोषाध्यक्ष राजीव जैन , अमिताभ रमेश मनयाँ जैन, विनोद जैन मंडीदीप, अमित जैन, प्रमोद जैन, अतुल जैन, अक्षय जैन, सुरेन्द्र जैन छोटू, सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।इस दौरान समस्त धार्मिक क्रियाएं रत्नेश जैन पुजारी ने कराई।

कमेटी के अध्यक्ष दादा विमल राजदीप ने इस अवसर पर कहा कि नील जैन की जीव-दया के प्रति समर्पण की भावना का तहे दिल से भोजपुर कमेटी सम्मान करते हुए ईश्वर से कामना करते हैं कि वे अपने परिवार के साथ स्वास्थ, प्रसन्नचित्त, दीर्घायु, और यशस्वी होकर चिरकाल तक समाज की सेवा करते रहें।
ईश्वर की कृपा उन पर हैं और हमेशा बनी रहे ऐसी भावना भाते हुए एक बार पुनः नील जी एवं पूरे परिवार का धन्यवाद।
इस अवसर पर नील जैन का शाल श्री फल से कमेटी द्वारा सम्मान भी किया।
इस दौरान नील जैन ने कहा कि आज से यह गौशाला मेरी भी है और इसके उत्थान में किसी तरह की कमी नही आने दी जाएगी।