Let’s travel together.

रायसेन की रामलीला :: में श्री राम जन्मोत्सव की भव्य एवं आकर्षक प्रस्तुति का किया बाल कलाकारों ने मंचन

0 160

राजा दशरथ को चौथेपन में जाकर हुई चार पुत्रों की प्राप्ति, कौशल्या के राम, कैकेई के भरत, सुमित्रा के हुए लक्ष्मण और शत्रुघ्न

सी एल गौर रायसेन

श्री रामलीला महोत्सव के चलते तीसरे रविवार को तुलसीकृत रामायण के बालकांड के अनुसार लीला की गई जिसके तहत राजा दशरथ को अपनी चौथी अवस्था में जाकर चार पुत्रों की प्राप्ति हुई श्री राम जन्मोत्सव के प्रसंग की आकर्षक प्रस्तुति बाल कलाकारों द्वारा की गई जैसे ही राजा दशरथ जी के घर चारों पुत्र जन्म लेते हैं बेसे ही खुशी का ठिकाना नहीं रहता है बधाई गीत होते

हैं और श्री राम जन्मोत्सव के उपलक्ष में जमकर खुशियां मनाई जाती है। प्रस्तुत की गई लीला के अनुसार एक समय जब राजा दशरथ जी अपने मन ही मन विचार करते हैं और व्याकुल होते हैं बार-बार दर्पण में अपना चेहरा देखते हैं तो उन्हें अपने बाल भी सफेद दिखाई देते हैं, इस चौथी अवस्था में दशरथ जी को कोई पुत्र रत्न की प्राप्ति नहीं होती है इस तरह से वह विचार मंथन में पड़ जाते हैं और पृथ्वी पर भी उन्हें चारों तरफ अंधेरा ही अंधेरा नजर आता है, मायूस अवस्था में वह अपने मन में विचार करते हुए गुरु वशिष्ट जी के पास पहुंचते हैं जैसे ही दशरथ जी गुरु वशिष्ट के पास पहुंचते हैं तो गुरु वशिष्ट ने राजा दशरथ को देखते ही कहा हे राजन बताइए आपका आगमन कैसे हुआ । दशरथ जी गुरुजी के वचनों को सुनकर उनसे प्रार्थना करते हैं कि हे गुरुदेव मेरी चौथी अवस्था चल रही है और मेरे कोई पुत्र रत्न की प्राप्ति अभी तक नहीं हुई है कोई उपाय बताएं आशीर्वाद दें राजा दशरथ के वचन सुनकर गुरु वशिष्ठ ने सिरंग ऋषि को बुलाकर यज्ञ हवन करने की सलाह दी ।

इसके पश्चात यज्ञ हवन होता है और उसी यज्ञ की उपयोग की गई खीर रानियों को खिलाई जाती है, जैसे ही रानियों ने खीर ग्रहण की वैसे ही वह गर्भावस्था में होती हैं और गुरुदेव के आशीर्वाद से रानी कौशल्या के राम और कैकई के भरत तथा सुमित्रा को लक्ष्मण और शत्रुघ्न होते हैं। इस प्रकार से राजा दशरथ जी चारों पुत्रों की खबर सुनते ही खुश होते हैं और जैसे ही जन्मोत्सव होता है तो दरबार में मंगल गीत और बधाई गीत गाए जाते हैं चारों तरफ जन्म के उपलक्ष में खुशियां मनाई जाती है । इस प्रकार से रामलीला मैदान में भगवान श्री राम जन्मोत्सव की आकर्षक प्रस्तुति का मंचन किया जिसे देखकर दर्शकों ने भी सराहना की। इन बाल कलाकारों में राम की भूमिका में कान्हा शुक्ला, लक्ष्मण शुभ दुबे, भरत वेदांत शर्मा, शत्रुघ्न देव शर्मा दिखाई दे रहे थे।

रामलीला में आज सोमवार को होगा ताड़का वध

श्री रामलीला में सोमवार को रामलीला के स्थानीय कलाकारों द्वारा ताड़का वध प्रसंग की प्रस्तुति रामलीला मैदान में की जाएगी अब रामलीला मेले में प्रतिदिन जैसे जैसे लीला आगे बढ़ेगी वैसे ही आकर्षक प्रसंगों की भव्य प्रस्तुति कलाकारों द्वारा की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811