Let’s travel together.

जनपद सदस्यो ने शिवराज सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

0 140

-5 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन कलेक्टर को सौपा
शिवलाल यादव रायसेन

रायसेन जिले भर के 144 जनपद सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपनी 5 सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपा है ।जनपद सदस्यों ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए जमकर नारेबाजी की और अपने हक अधिकारों को लेकर सरकार तक अपनी मांग भेजी है। जनपद सदस्य मनीष चौकसे ,वैजयंती चोकसे श्रीमती गीता देवी अरविंद सिंह चौहान ,रामबाबू सराठे ,रामकुमारी मांढरे, राजेश कुमार लोधी,कालिया भील,प्रियंका सरस्वती साहू अंकित पटेल उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बाड़ी ,प्रभा कृष्ण कुमार गूजर वामनबाड़ा हरनाम सिंह जाट पूनम सिंह राजेश कुमार, रश्मि सिंह, लेखा देवी निरंजन सिंह यादव कमा बाई, क्षमा बाई ने बताया कि जिले की हर एक जनपद पंचायत में जनपद सदस्यों के बैठने की सुव्यवस्थित प्रबंध किए जाना चाहिए। जनपद सदस्यों को मानदेय बढ़ाया इसके अलावा सरपंचों का जनपद सदस्य के ऊपर से से हटाया जाए। ग्राम पंचायत चौपाल और हर एक पंचायत में जनपद सदस्यों की सहमति पर विकास कार्यों के अनुमोदन हल किए जाएं ।हर एक जनपद सदस्य को जनपद क्षेत्रों में कार्य करने के लिए वार्षिक बजट 15 लाख तक बढाया जाएं। ताकि क्षेत्र में विकास कार्य आसानी से हो सके सभी जनपद सदस्यों का मानदेय ₹1500 से बढ़ाकर दस हजार रुपए मानदेय किया जाए।
रायसेन। जिले भर के 144 जनपद सदस्यों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अपनी 5 सूत्रीय प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम कलेक्टर अरविंद दुबे को ज्ञापन सौंपा ।जनपद सदस्यो ने मानदेय बढाकर दस हजार करने,क्षेत्र में विकास कार्य करने वार्षिक बजट बढाने,पंचायत में जनपद सदस्यों की सहमति से विकास कार्यों के अनुमोदन कराने की मांग की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

महिलाओं को मंहगाई के खिलाफ आवाज उठाना चाहिए : पवित्र कौर     |     मुख्यमंत्री पहुंचे कुंवरगढ़ महोत्सव में कहा पुनः कुंवरगढ़ के नाम से पहचाना जाएगा     |     अंबाडी और कयामपुर में आग का कहर, आकाशीय बिजली और शॉर्ट सर्किट से फसलें खतरे में, ग्रामीणों ने दिखाई सूझबूझ     |     बालमपुर घाटी बनी हादसों की घाटी,15 दिन में चौथी दुर्घटना     |     भाजपा जिला कर्यालय में पार्टी की कामकाजी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित     |     अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष का गैरतगंज में भव्य स्वागत     |     गढ़ी का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र,एक वर्ष पहले बनकर अब तक नहीं हुआ उद्घाटन,बंद ताले तोड़कर घुसे चोर     |     भगवान महावीर स्वामी का 2625 वां जन्म कल्याणक महोत्सव हर्षोल्लास से संपन्न     |     धरसीवा विधानसभा क्षेत्र में प्रदूषण बेलगाम,मुख्यमंत्री के आगमन के पूर्व भी उद्योग फैला रहे प्रदूषण,जनता हलाकान     |     राज्य स्तरीय दिव्यांगजन सलाहकार बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811