Let’s travel together.
nagar parisad bareli

TODAY::राशिफल 29 जनवरी 2022

0 263

मेष- राशि वाले बेहतर प्रदर्शन करेंगे और दूसरे लोग भी उनसे प्रभावित होंगे। अपने नियमित काम से हटकर कुछ करने की कोशिश करेंगे तो सफल रहेंगे। कारोबारियों के लिए दिन निराश करने वाला हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज दिन आरामदायक रहेगा। पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। खानपान का थोड़ा ध्यान रखें, नहीं तो गैस विकार हो सकते हैं।

वृषभ- आपके पारिवारिक जीवन में अस्थिरता रह सकती है। आपका अपने माता पिता के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकता है। प्रेम संबंधों के लिए समय शुभ है। प्रमोशन या उससे संबंधित बातचीत आज होगी। संतान द्वारा कोई सराहनीय कार्य होने से मन प्रसन्‍न रहेगा। नौकरीपेशा जातक कठिन परिश्रम से अपने वरिष्ठों को संतुष्ट कर सकते हैं।

मिथुन- आज लोगों के साथ आपके संपर्क सुधरेंगे और भविष्‍य में आपको इनका लाभ मिलेगा। किसी भी नए उद्यम के लिए एक अच्छा समय है। आज आपको किस्‍मत का भी साथ मिलेगा। आप अधिकांश उपक्रमों का सफलतापूर्वक प्रबंधन कर पाएंगे। आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा, तथा धन का निवेश होगा। आज आप कुछ नए अधिग्रहण कर सकते हैं जो आपकी जीवन-शैली में सुधार करेंगे।

कर्क-राशि वालो को विभिन्न स्तरों पर कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आप भ्रम की स्थिति में होंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोक देगी। इस समय संसाधनों की कमी के कारण कुछ व्यावसायिक योजनाओं को रोकना पड़ सकता है। महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरुर शेयर करें। आज के दिन अपने से बड़ों एवं सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे।

सिंह- सिंह राशि वाले आज व्यवसायिक रूप से काफी सफल रहेंगे। आपका नाम और प्रसिद्धि व्यापक होगी। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और आपका आत्मविश्वास भी काफी बढ़ जाएगा। आज आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता एवं मार्गदर्शन करेंगे। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे।

कन्या- आज कन्‍या राशि वालों के लिए आर्थिक एव व्यापारिक रूप से लाभदायक यात्राएं संभव हैं। आपके लिए यह सुखद अनुभव रहेगा। आत्मविश्वास विश्वास एव स्फूर्ति से परिपूर्ण आप अच्छा मुनाफा कमाएंगे। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव हैं। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है, पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं। पारिवारिक परिवेश में तनावपूर्ण स्थितियों के चलते पारिवारिक सदस्य आपकी सफलता का पूर्ण आनंद नहीं ले पाएंगे।

तुला- तुला राशि वाले आज अपने संपर्कों के कारण व्यापारिक एव व्यवसायिक संदर्भ में महत्वपूर्ण निर्णय ले सकतें हैं। आप अपने प्रयासों में चौतरफा सफलता प्राप्त करेंगे और आपकी शक्तियां बढ़ेंगी। संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। आपके परिवार के बुजुर्ग सभी उपक्रमों में खुशी-खुशी आपकी मदद करेंगे।

वृश्चिक: हड्डियों और किडनी से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे जातकों के लिए यह मुश्किल समय हो सकता है। वरिष्ठ नागरिकों को किसी भी प्रकार की भावनात्मक भागीदारी और लंबी यात्रा से बचना चाहिए। मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज प्राप्त होगा, जिसके कारण अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा। परिवार के सदस्यों के मध्य अशांति आपके लिए चिंता का विषय हो सकती है।

धनु:राशि वाले मुखर होने के नाते अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। इस बार अपने चातुर्य से आप उनसे मदद प्राप्त कर पाएंगे। सोच योजनाबद्ध रहने वाली है इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यद्यपि छात्रों और श्रमिक वर्ग के लिए दिन शुभ नहीं है किन्तु आपको अपने लक्ष्यों और महत्वाकांक्षाओं की प्राप्ति के प्रति गतिशील रहना चाहिए।

मकर: आज आप सभी गतिविधियों में चमकते रहेंगे और भाग्य आपका समर्थन करेगा । नौकरीपेशा जातकों के लिए कोई विशेष कार्य सफलता प्रदान कर सकता है। आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे। आज मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है। विदेशी संपर्क वाले लोगों को कुछ अचानक लाभ मिलेगा और यात्रा भी हो सकती है।

कुंभ: कुंभ राशि वाले आज आर्थिक रूप से संपन्न रहेंगे। आपका सम्मान होगा तथा ख्याति बढे़गी। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आपकी मेहनत का फल मिलेगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ आनंददायी समय बीतेगा। परिवार के सदस्यों से संबंध मधुर रहेंगे।

मीन: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। इस समय आप थोड़े चिंतित हो सकते हैं। आप अनावश्यक जटिलताओं में फंस सकतें हैं और आपको चल रही परियोजनाओं में बाधाओं का भी सामना करना पड़ सकता है। आज आपकी समस्‍याएं खत्म हो जाएंगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। तरक्की पाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करेंगे। वित्तीय मुद्दों को हल करने में भी कुछ समय लग सकता है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811