Let’s travel together.

बाढ़ग्रस्त क्षेत्र कायमपुर में नाव में सवार होकर प्रशासनिक अधिकारियों ने पहुंचाए भोजन के पैकेट

0 181

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट

सांची जनपद के कायमपुर और नीनोद गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। कायमपुर गांव में कई घर जलमग्न हो गए हैं। ग्रामीणों के घर पानी में पूरी तरीके से डूब गए हैं। कई लोगों घरों में फंसकर रह गए हैं। खेत खलियान सब कुछ डूब गए हैं। लोगों को नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।खाने-पीने एवं ओढ़ने बिछाने का सारा सामान खराब हो गया है।

जानकारी मिलते ही सांची जनपद के एपीओ प्रवीण त्रिपाठी दल बल के साथ पहुंचे और नाव के माध्यम से बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में जरूरतमंद लोगों को भोजन के पैकेट वितरण किए। उन्होंने बताया कि लगातार क्षेत्र में राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। बुधवार को भी नाव के माध्यम से ज़रूरतमंद लोगों के घर तक राहत सामग्री व भोजन के पैकेट वितरण किये गए हैं। वहीं सांची नायब तहसीलदार नियति साहू ने भी प्रशासनिक अमले के साथ सांची जनपद के मढ़ा गांव सुबह से3 ही पहुंच गए थे। जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं सांची नायब तहसीलदार नियति साहू अपने अधिनस्थ स्टाफ के साथ लगातार क्षेत्र में मौजूद हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का परीक्षण किया जा रहा है। एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा नाश्ते की व्यवस्था भी कराई गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

यात्री बस डिवाइडर से टकराई, कई यात्री घायल     |     10 दिन बाद झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, 40 गांवों में लौटी रौनक     |     जर्जर भवनों के साये में दीवानगंज-अंबाडी, बच्चों और मरीजों की सुरक्षा पर मंडरा रहा खतरा     |     सावन में शिव भक्ति की गूंज,  निकलेगी भव्य भाव कलश यात्रा     |     नाली के अभाव में सीसी रोड पर भर रहा बारिश का पानी, ग्रामीण परेशान     |     सिलयारी से मुक्तेश्वर महादेव धाम तक गूंजेंगे बोल बम के जयकारे     |     छत्तीसगढ़ में पेपर लीक आरोपियों को छत्तीस घंटे में पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     चित्रकला प्रतियोगिता एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     नीलकंठेश्वर धाम में शिवलिंग निर्माण कार्यक्रम एवं गेलपुर में धर्मशाला भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा      |     शिवपुरी में बलराम कृषि महोत्सव, सीएम मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंस से किया किसानों से संवाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811