Let’s travel together.

समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने कहा स्कूली बच्चों का टीकाकरण व कोरोना टेस्ट अधिक से अधिक करें

0 123

सुरेन्द्र जैन रायपुर
शुक्रवार को रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि स्कूली बच्चो का शत प्रतिशत टीकाकरण करें एवं अधिक से अधिक कोरोना टेस्ट किये जायें साथ ही बिना मास्क घूमने वालों पर नियमित रूप से करें कार्यवाही हो और जो पहला डोज़ ले चुके हैं वह दूसरा डोज़ अनिवार्य रूप से समय पर लगवाएं
कलेक्टर सौरभ कुमार ने यह बात वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से कोरोना वायरस के प्रभावी रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारियों की समीक्षा बैठक में कही कलेक्टर ने जिले के सभी स्कूलों में 15 से 18 वर्ष के बच्चों को लगने वाले कोरोना टीका को यथाशीघ्र शतप्रतिशत पूर्ण करने कहा।कोरोना इसी तरह कोरोना जांच की संख्या को बढ़ाने के निर्देश दिए।कोरोना जांच के बाद लोगो को रिपोर्ट भी जल्द उपलब्ध कराएं।उन्होंने लोगो से अपील की है कि ऐसे लोग जिन्हें कोरोना का पहला टीका लग चुका है,ऐसे लोग अनिवार्य रूप से समय पर दूसरा डोज़ भी अनिवार्य रूप से लगवा लें। उन्होंने जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या की समीक्षा करते हुए नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया कि ट्रेसिंग कार्य शीघ्रता से करें।उन्होंने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल या होम आइसोलेशन में रहने के लिए समुचित सुविधा उपलब्ध हो। होम आइसोलेशन में रहने को इच्छुक मरीज अपना पंजीयन homeisolation.cgcovid19.in में कर सकते हैं। होम आइसोलेशन में रहने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों को घर पहुँच दवाई भी उपलब्ध करायी जाएगी । बिना मास्क घर से बाहर निकलने वालों पर नियमित रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिये। इसी तरह कोरोना संक्रमित लोग शासन द्वारा जारी होम आइसोलेशन की प्रक्रिया का पालन नही कर रहे है,ऐसे लोगों पर वैधानिक कार्रवाई करने को कहा।

बैठक में होम आइसोलेशन, माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाने, कॉन्ट्रैक्ट ट्रेसिंग,अस्पतालों में ऑक्सीजन की व्यवस्था,बाहर से आने वाले लोगों की कोरोना जांच, शासकीय अस्पतालों में बैड एवं दवाइयां की उपलब्धता सहित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की।
इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मयंक चतुर्वेदी,अपर कलेक्टर सर्वश्री गोपाल वर्मा,श्री बी सी साहू सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं नोडल अधिकारी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कक्षा तीसरी, चौथी, छठवीं और सातवीं की परीक्षाएं प्रारंभ     |     दो हजार रुपए से ज्यादा बकाया होने पर उपभोक्ताओं के काटे जा रहे हैं कनेक्शन     |     सहकारी संस्था का सख्त वसूली अभियान, कर्मचारियों ने गांव-गांव पहुंचकर थमाए नोटिस     |     वीरेंद्र सिंह राजपूत को रायसेन जिला अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार, कर्मचारियों में हर्ष     |     मनुष्य गति में ही दान करने का अवसर-मुनि श्री महासागर     |     देशभर की 25 महिला बाइकर्स पहुंची शिवपुरी टूरिस्ट विलेज     |     अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष शिविर का आयोजित      |     श्रद्धा भक्ति और उल्लास के साथ कुकेरा में ‘श्रीमद् गौ भागवत कथा’ का शुभारंभ     |     असामाजिक तत्वों एवं बदमाशों के विरूद्ध विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान- 17 पर कार्यवाही     |     एफसीआई गोदाम से धान चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811