Let’s travel together.

भाजपा के युवा नेता प्रिंस राठौर बने सीहोर नपाअध्यक्ष

0 283

सीहोर से अनुराग शर्मा

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिला मुख्यालय की नगरपालिका सीहोर में पुनः में भाजपा का कमल खिला है और इस बार सीहोर को प्रिंस राठौर के रूप में नगरपालिका अध्यक्ष मिला है!
गोरतलब है की सम्पन्न हुए नपा अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के प्रिंस राठौर को 24 मत और कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी राजीव गुजराती को 10 मत ही प्राप्त प्राप्त हुए है! आपको बता दे की नगरपालिका सीहोर के 35 वार्डो में से 22 पर भाजपा,9 पर कांग्रेस और बाकि 4 वार्डो में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए थे!
जिससे सीहोर नगरपालिका में भाजपा की सरकार बनना तय माना जा रहा था!
लेकिन नगरपालिका अध्यक्ष की दौड़ में भाजपा से वार्ड 9 से जीते पार्षद पूर्व जिलाध्यक्ष सीताराम यादव और वार्ड 15 से निर्विरोध चुने गए प्रिंस राठौर में मुख्य मुकाबला था!लिहाजा पहले जनता ने पार्षदों को चुना फिर पार्षदों ने अध्यक्ष को चुना! भाजपा की रायशुमारी में युवा नेता प्रिंस राठौर पार्षदों की पहली पसंद बने तो भाजपा ने भी प्रिंस को सीहोर नगरपालिका अध्यक्ष के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया!
आज सम्पन्न हुए चुनाव में प्रिंस राठौर की बतौर नगरपालिका अध्यक्ष की ताजपोशी हुई!
जिसके बाद सीहोर में भाजपा नेताओं में जश्न का माहौल है।इस दौरान नव निर्वाचित नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने सीहोर की जनता का धन्यवाद दिया तो सीहोर को विकास की गति प्रदान करने की बात कही!
प्रिंस राठौर वर्तमान में भाजपा के नगर मंडल अध्यक्ष भी है वही युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुके है!

Leave A Reply

Your email address will not be published.

स्कूल चले हम अभियान के तहत मंडीदीप में राज्य स्तरीय प्रवेशोत्सव कार्यक्रम आयोजित     |     बेतवा के कायाकल्प के लिए केंद्र और राज्य की साझा कवायद     |     इंदौर-मऊ सैनिक सम्मेलन में मनोज गार्गव का सम्मान     |     कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811