Let’s travel together.

धूमधाम के साथ निकली कजलियां की शोभायात्रा लहंगी के साथ पुष्प वर्षा कर लोगों ने किया जोरदार स्वागत

0 141

सी एल गौर

रायसेन । गुरुवार को रक्षाबंधन के पश्चात कजलियां की भव्य शोभायात्रा शहर के कई स्थानों से धूमधाम के साथ निकाली गई शहर की सभी कजलियां एक साथ निकाली गई शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं धर्म प्रेमियों ने भाग लिया। कजलियां की शोभा यात्रा का शहर में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया इस दौरान शोभायात्रा के साथ लहंगे खेलते हुए लोगों ने सावन के मनभावन गीत गाते हुए आम दर्शकों का मन मोह लिया ढोल धमाकों नगाड़ा और इनकी ढोलक धनी के साथ शोभा यात्रा शहर के कई मार्गों से होकर निकाली गई।

शोभायात्रा में हर्षोल्लास के साथ लोगों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर भाग लिया शोभायात्रा शहर के प्राचीन मित्र तालाब पर पहुंची जहां सम्मान के साथ कजलियां का विसर्जन किया गया इसके पश्चात लोगों ने एक दूसरे से कजलियां लेकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्री हिंदू उत्सव समिति के द्वारा रामलीला गेट के सामने कजरिया की यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पति राम प्रजापति सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने भी शोभा यात्रा का स्वागत किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |     सेवा संकल्प यात्रा का छठवां दिन,देवरी तिवरैया कपसदा रैता कुथरैल मेहरसखा मनोहरा कुकेरा में लगी जन चौपाल     |     आपदा में काम आएंगे धरसीवा कालेज के, एन.एस.एस. स्वयंसेवक     |     पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना ने सीहोर कोतवाली थाना प्रभारी गिरीश दुबे और उनकी टीम को किया सम्मानित     |     6 छात्रों का चयन इंडिया खेलो फुटबॉल नार्थ जोन राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर हेतु     |     आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811