Let’s travel together.

सूचना एवं संचार तत्वो के उपयोग पर हुआ वेबिनार

0 554

बड़वानी। महाविद्यालय के कम्प्यूटर साइंस विभाग तथा IQAC द्वारा “नई शिक्षा निति 2020 में सूचना और संचार तकनीक का महत्व” विषय पर बेबीनार सफलतापूर्वक सम्पन्न किया गया।

वेबिनार का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. एन.एल गुप्ता, प्रशासनिक अधिकारी डॉ. प्रमोद पंडित तथा डॉ. वीणा सत्य द्वारा सरस्वती पूजन कर किया गया। वेबिनार के आयोजन सचिव डॉ. श्याम नाईक एवं डॉ. पंकज कुमार पटेल ने बताया कि. वेबिनार में मुख्य वक्ता डॉ. सागर सेन, सहायक प्राध्यापक भौतिकी थे।

श्री सेन उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन की E-Content Development Programme Team के सदस्य श्री सेन ने बताया कि नई शिक्षा नीति – 2020 के अन्तर्गत सूचना व संचार यंत्रो (कम्प्यूटर / मोबाइल) का उपयोग व्यापक रूप में किया जायेगा। उन्होंने SWAYAM PORTAL, SWAYAM PRABHA. LMS, MOOCS आदि के बारे में महत्वपूर्ण जानकारियां दी। जैसे शिक्षक इनका उपयोग किस प्रकार से पढ़ाने तथा विद्यार्थी इनका उपयोग किस प्रकार से पढ़ने में कर सकते हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश शासन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा चलाये जा रहे E Content Development Programme के बारे में भी जानकारियां दी वेबिनार में देश के विभिन्न राज्यों से कुल 150 प्रतिभागी शामिल थे। वाट्सअप के बीटा वर्जन के टेस्टर डॉ. रविकान्त भटट भी मुम्बई से वेबिनार में सक्रिय रूप से शामिल हुए।

कार्यक्रम में महाविद्यालय परिवार से डॉ. जे. के. गुप्ता, डॉ. सपना सोनी प्रो. आदित्य शुक्ला, नोसेफ शेख अशुल पंडित, कु हर्षिता कुमरावत आदि उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811