Let’s travel together.

251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी

0 8

नवरात्रि के सातवें दिन निकली भव्य चुनरी यात्रा, शिव-पार्वती और दुर्गा के स्वरूप रहे आकर्षण का केंद्र; नौ वर्षों से निकाली जा रही यात्रा

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

शारदीय नवरात्रि के सातवें दिन  सांची विकासखंड के ग्राम सेमरा में माता रानी की भक्ति और आस्था का अनूठा नजारा देखने को मिला। यहां हनुमान गायत्री मंदिर से 251 मीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे शुरू हुई यात्रा में छोटी-छोटी कन्याओं, महिलाओं और श्रद्धालुओं ने नंगे पैर चलकर माता रानी के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। करीब चार घंटे तक चली यात्रा दोपहर 3 बजे सेमरा रेलवे स्टेशन स्थित मढ़ माता मंदिर पहुंची, जहां माता रानी को चुनरी भेंट की गई।

चुनरी यात्रा को लेकर गांव में सुबह से ही उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने अपने घरों के सामने आंगन और रास्तों की साफ-सफाई कर लीप-पोतकर रंग-बिरंगी रंगोलियां सजाईं। पूरे गांव में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल दिखाई दिया। यात्रा ग्राम सेमरा के हनुमान गायत्री मंदिर से शुरू होकर पंचायत भवन और गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मढ़ माता मंदिर पहुंची। यात्रा का नेतृत्व सरपंच भानु लोधी ने किया।

शिव-पार्वती और दुर्गा के स्वरूप रहे आकर्षण का केंद्र

चुनरी यात्रा में दो कन्याओं को माता पार्वती और मां दुर्गा के स्वरूप में सजाया गया था। इनके आगे चलने से यात्रा की भव्यता और बढ़ गई। पीछे चल रहे श्रद्धालु माता रानी और भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। महिलाओं और कन्याओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने यात्रा में भाग लिया। मढ़ माता मंदिर पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने माता रानी को 251 मीटर लंबी चुनरी अर्पित की और परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।

कई वर्षों से निकाली जा रही चुनरी यात्रा

ग्राम सेमरा में चुनरी यात्रा निकालने की परंपरा पिछले कई वर्षों से जारी है। हर साल नवरात्रि के दौरान ग्रामीण श्रद्धा और उत्साह के साथ इस आयोजन में शामिल होते हैं। मढ़ माता मंदिर में नवरात्रि के अवसर पर प्रतिदिन शाम को रामलीला का मंचन भी किया जाता है, जिसमें कलाकार विभिन्न धार्मिक प्रसंगों की प्रस्तुति देते हैं।खेड़ापति हनुमान माता मंदिर पर चुनरी यात्रा के समाप्ति पर देर रात महा आरती का आयोजन हुआ।

देर रात तक मंदिरों में गूंजे माता के जयकारे

नवरात्रि के अवसर पर शनिवार को दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, बालमपुर, कुल्हड़िया, छोला, बनखेड़ी और देहरी सहित आसपास के गांवों में भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। दीवानगंज के भवानी चौक स्थित रामजानकी मंदिर, पुराने गुरुद्वारे के मंदिर और गोसाई मोहल्ले में शिव-पार्वती मंदिर में देर रात महाआरती हुई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया। नवरात्रि के चलते पूरे क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

251 मीटर की चुनरी लेकर निकलीं माता की भक्त, नंगे पैर चलकर मढ़ माता मंदिर में चढ़ाई चुनरी     |     351 सीढ़ियां चढ़कर मां काली के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु     |     ₹30 लाख तक के ऋण पर ₹10 लाख तक की सब्सिडी, रोजगार के अवसरों से रूबरू हुए विद्यार्थी     |     एच.पी. स्कूल में गरबा की धूम, नौ देवियों के स्वरूप में सजीं छात्राओं ने मोहा मन     |     गर्ल्स स्कूल में नवनिर्मित बहुउद्देशीय हॉल का  विधायक डॉ. चौधरी ने किया लोकार्पण     |     अभिव्यक्ति संस्था द्वारा 17 लेखक साहित्यकारों का किया गया सम्मान     |     सागर नाम की स्पेलिंग में संशोधन कर सही नाम दर्ज कराने का आह्वान     |     शासकीय भूमि पर 40–50 वर्षों से काबिज परिवारों ने विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी को सौंपा ज्ञापन     |     रायसेन तहसील कार्यालय में दलाली के आरोप, शाम ढलते ही सक्रिय होने का दावा; आम जनता के कामकाज पर उठे सवाल     |     चांदनी चौक साईखेड़ा में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, नौ देवियों की जीवंत झांकी पर हुई भव्य संगीतमय महाआरती     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811