Let’s travel together.

डोलाघाट हनुमान मंदिर आश्रम में गो सम्मान अभियान की बैठक, 4 दिसंबर को भोपाल में होगा गो भक्तों का महासम्मेलन

0 79

गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गाय को राष्ट्रमाता या राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग

अभियान के तहत 31 करोड़ हस्ताक्षर जुटाने का लक्ष्य बताया

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

गोमाता के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान के उद्देश्य से चलाए जा रहे गो सम्मान आवाहन अभियान के तहत गुरुवार को भोपाल-विदिशा हाईवे-18 दीवानगंज के पास स्थित डोलाघाट हनुमान मंदिर आश्रम में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की रूपरेखा पर चर्चा करते हुए लोगों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और गोमाता के सम्मान एवं संरक्षण के लिए जनजागरण करने का आह्वान किया गया।

बैठक में मध्य प्रदेश गो सम्मान अभियान के प्रभारी कमल किशोर उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि देशभर के साधु-संतों के मार्गदर्शन में गो सम्मान आवाहन अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से भारत सरकार से देश में गोहत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने तथा गाय को राष्ट्रमाता या राष्ट्रीय धरोहर घोषित करने की मांग की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 31 करोड़ हस्ताक्षर जुटाकर सरकार को मांगपत्र सौंपने की योजना है।

4 दिसंबर को भोपाल में होगा महासम्मेलन

कमल किशोर उपाध्याय ने बताया कि 4 दिसंबर 2026 को भोपाल में गो भक्तों का महासम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें लाखों गो भक्तों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। अभियान का उद्देश्य गोमाता के संरक्षण और सम्मान के प्रति जनजागरण बढ़ाना तथा देशभर में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना है।

अभियान के तहत गो सम्मान दिवस मनाने और हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाने की योजना भी बनाई गई है। आयोजकों ने गोमाता के प्रति श्रद्धा रखने वाले लोगों से अभियान में भागीदारी करने की अपील की।

बैठक में साधु-संतों के साथ जमुनिया के उपसरपंच ओमप्रकाश लोधी, कमल मीणा, रामपाल मीणा, रघुवीर मीणा, आनंद सेन, अरुण सेन, विक्रम लोधी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बाल्मीक चौक में आज होगी विशाल महाआरती     |     पुलिस की वाहन चेकिंग व्यवस्था ठप, बेलगाम हुई सड़कों पर रफ्तार     |     मध्यप्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल: भोपाल-जबलपुर नगर निगम आयुक्त बदले, चार IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी     |     50 किलोमीटर पैदल चलकर हरसिद्धि माता के दर्शन करने निकले अंबाडी के 8 युवा     |     जमुनिया में निकली भव्य चुनरी यात्रा, माता रानी को अर्पित की चुनरी     |     अष्टमी पर मंदिरों और झांकी पंडालों में उमड़े श्रद्धालु, घर-घर कन्या भोज     |     पिपरिया में दिल दहला देने वाली वारदात पटवारी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान     |     उद्घाटन से पहले ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट टूटे, लाखों की संपत्ति असुरक्षित     |     उप मुख्यमंत्री  राजेंद्र शुक्ल ने सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का किया लोकार्पण     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल जयंती कुंज रीवा में आयोजित वन गौरव सम्मेलन में हुए शामिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811