सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर से प्रारंभ हुए सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आज सभी आंगनवाड़ी में द्वितीय दिवस आंगन मिलन सेवा उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत से हुआ। द्वतीय दिवस में प्रधानमंत्री के मन की बात का प्रसारण ग़ैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत सोडरपुर में एवं सेक्टर की समस्त आंगनबाड़ीयो में किया गया इस अवसर पर ग्राम की महिलाएं किशोरी बालिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कार्यकर्ता एवं सरपंच जी का श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

सेवा और संस्कार का संगम
कार्यक्रम के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों को फल, मिठाई और टॉफियां वितरित की गईं। आंगनवाड़ी परिसर में पोषण वाटिका को बढ़ावा देते हुए सहजन के दो पौधों का वृक्षारोपण किया गया

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि यह अभियान 26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा, जिसका उद्देश्य हर आंगनवाड़ी केंद्र को पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र बनाना है।