सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा, निर्माण में देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में किया धरना-प्रदर्शन
एसडीएम को सोपा ज्ञापन,कारवाही को मांग
रायसेन। जिले के सिलवानी में अधूरे विद्यालय भवन के निर्माण में हो रही देरी को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा सड़क पर उतर आया है। सिलवानी के सांदीपनि विद्यालय में छात्राओं ने अधूरे भवन में धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। छात्रों का आरोप है कि पिछले करीब तीन वर्षों से विद्यालय भवन का निर्माण अधूरा पड़ा है, जिसके चलते पढ़ाई और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। छात्र छात्राओं ने एसडीएम अलका सिंह को ज्ञापन भी सोपा।

रायसेन जिले के सिलवानी में सांदीपनि विद्यालय में नए भवन का निर्माण कार्य लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है। निर्माण में हो रही देरी से नाराज छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर में ही धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि भवन का निर्माण जल्द पूरा कराया जाना चाहिए, ताकि उन्हें बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें।
छात्रों के मुताबिक, करीब तीन साल से भवन निर्माण का काम अधूरा है। इसके कारण विद्यालय की पढ़ाई सहित दूसरी शैक्षणिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। छात्रों ने प्रशासन से निर्माण कार्य में तेजी लाने और जल्द से जल्द भवन पूरा कराने की मांग की है।

धरना दे रहे छात्र-छात्राओं ने साफ किया है कि जब तक निर्माण कार्य को लेकर ठोस कार्रवाई नहीं होती और काम में तेजी नहीं लाई जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
फिलहाल छात्रों के धरने के बाद प्रशासन की ओर से क्या कदम उठाए जाते हैं, यह देखने वाली बात होगी। छात्रों की मांग है कि वर्षों से अधूरे पड़े विद्यालय भवन का निर्माण जल्द पूरा कराया जाए, ताकि उन्हें पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकें।