देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन
इन दिनों जंगली खूंखार वन्य प्राणियों का लगातार आबादी वाले क्षेत्रों में दिखाई देने से लोगों मे हडकंप मचने लगा है स्तूप पहाड़ी पर भी लोगों को एक चट्टान पर आराम करते तेंदुए को देखा गया ।
जानकारी के अनुसार इन दिनों लगातार खूंखार वन्य प्राणी जहाँ घने जंगलों में अपना ठिकाना बनाया करते थे अब बेफिक्र होकर आबादी वाले क्षेत्रों की तरफ रुख कर लिया है इस क्षेत्र में ऐसी घटनाएं लगातार बढती जा रही हैं इसके पहले भी दीवानगंज क्षेत्र में भी वन्य प्राणियों के देखने की घटना सामने आ चुकी है इसके पहले गुलगांव क्षेत्र में भी एक तेंदुए की एक खेत के कटीले तार मे फंसने से मौत का मामला सामने आ चुका है अब एक तेंदुए के स्तूप पहाड़ी पर होने से हडकंप मच गया है जबकि स्तूप पहाडी चारों ओर से आबादी के क्षण से घिरी हुई है जिससे दहशत का माहौल बन गया है आज स्तूप पहाड़ी पर एक चट्टान पर तेंदुए के दिखाई देने से लोगों मे बैचेनी बढ गई है इतना ही नहीं स्तूप परिसर की सुरक्षा में जुटे सुरक्षा कर्मियों तथा अन्य कर्मचारी जो रात दिन सुरक्षा में तैनात रहते है भयभीत हो उठे हैं जिससे लोगों मे भय बढ रहा है कि वह कभी भी आबादी क्षेत्रों में पहुंच सकते है इतना ही नहीं स्तूप परिसर में देशी विदेशी पर्यटकों का भी लगातार आना जाना लगा रहता है जिससे अनहोनी की आशंका भी जताई जाने लगी है ।इस मामले में इनका कहना है।।
हमें सूचना मिली थी हमने रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया था लगभग तीन चार घंटे रेंज अधिकारियों के साथ पहाड़ी की छानबीन की है परन्तु वह दिखाई नहीं दिया है हमनें चार फारेस्ट गार्ड की स्थाई तैनाती की है जैसे ही हमें सूचना मिलती हैं हम रेस्क्यू ऑपरेशन कर उसे पकड़ने का प्रयास करेंगे ।हालांकि हमने आसपास लोगों के सतर्क रहने की अपील की है।सरजन सिंह डिप्टी रेंजर