–पंडाल के बाहर हजारों की संख्या में भागवत कथा सुनते रहे भक्त
सी एल गौर
विदिशा। जिला मुख्यालय स्थित अहमदपुर रोड के पास चल रही श्री बागेश्वर धाम सरकार की श्रीमद् भागवत कथा के दूसरे दिन भी कथा स्थल पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण करने के लिए और महाराज श्री की एक झलक पाने के लिए पहुंचे। इसके अलावा भागवत कथा में लगाए गए विशाल पंडाल में बैठे हुए भक्तों के अलावा पंडाल के बाहर भी हजारों की संख्या में महाराज श्री की कथा को सुनने के लिए भक्तगण बैठे दिखाई दिए। बागेश्वर धाम सरकार ने व्यास गादी से लाखों भक्तों को कथा श्रवण कराई एवं भागवत कथा के साथ अनेक मधुर प्रसंग सुनाकर मौजूद भक्तजनों को आनंदित किया।

महाराज श्री ने अपने श्री मुख से सीताराम संकीर्तन एवं श्री हरि के भजन सुनाए कथा में मौजूद श्रद्धालु भजन सुनकर खुशी के मारे झूमते नजार आए कथा स्थल पर प्रतिदिन भक्तों की भीड़ और ज्यादा बढ़ती जा रही है । आयोजन समिति के द्वारा आने वाले भक्तों के लिए व्यवस्थाएं की गई है, जलपान से लेकर बाहर से आने वाले भक्तों के लिए भोजन अवस्था भी चल रही है किसी प्रकार की भक्तों को कोई परेशानी ना हो ऐसे लेकर समिति के समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता से लेकर सभी सेवादार भक्ति भाव के साथ इस पुनीत कार्य में अपनी सराहनीय गूंगा निभा रहे हैं।भागवत कथा स्थल पर श्री बागेश्वर धाम सरकार द्वारा प्रस्तुत की गई कथा के बाद में अनिरुद्धचार्य जी महाराज सहित कई संत भागवत कथा में पहुंचे ।

ज्ञात हो कि विदिशा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में प्रतिदिन संत समागम हो रहा है और सिलसिला लगातार जारी है विदिशा की श्रीमद् भागवत कथा ऐतिहासिक बन चुकी है। जहां दूर दूर क्षेत्रों से कथा सुनने के लिए भक्तों का रोजाना आना-जाना जारी है। धार्मिक नगरी विदिशा इस समय पूरी तरह से भक्ति भाव माहौल में नजर आ रही है, बस्ती में भी श्री बागेश्वर धाम सरकार की गली गली में चर्चा हो रही है और महाराज श्री के दर्शन के लिए भी लोग उत्सुक दिखाई दे रहे हैं, पूरे क्षेत्र में श्रीमद् भागवत कथा की चर्चा का जैसा बने हुई है स्वामी पास जिला रायसेन, सागर, भोपाल, अशोकनगर,, गुना, सीहोर, होशंगाबाद आदि स्थानों से भी रोजाना श्रीमद् भागवत कथा स्थल पर बढ़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने के लिए पहुंच रहे रहे हैं।