शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
गुप्ता बस सर्विस की एक बस भोपाल से सागर जा रही थी जिसमें 35 यात्री सवार थे। दूसरी बस को क्रॉस करते समय अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई जिसमें एक यात्री को ज्यादा ओर कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई है।
डायल 112 पर फोन आया कि भोपाल से सागर जा रही बस की दूसरी ओर से आ रही बेगमगंज – सिलवानी जा रही बस से क्रॉसिंग में अनियंत्रित होकर जो भोपाल से सागर जा रही बस सड़क से नीचे उतर गई। तुरंत 112 टीम 10 मिनट पर मौके पर पहुंची।
तहसीलदार एवं टीआई राजीव उइके मौके पर पहुंचे और सभीयात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। एक यात्री को ज्यादा तो दूसरी कुछ यात्रियों को मामूली चोट आई। एक यात्री को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जिसकी उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई।

उल्लेखनीय है कि रायसेन से राहतगढ़ सड़क का काम चल रहा है लेकिन ठेकेदार की लापरवाही से सड़क को दोनों साइडों से खोदकर बड़े-बड़े बोल्डर पत्थर डाल दिए हैं।
बेगमगंज से रायसेन तक उखड़ी पड़ी सड़क पर आए दिन घटनाएं होकर वाहन चालकों सहित यात्री चोटिल हो रहे हैं। अब तक दो दर्जन से अधिक दुघर्टनाएं हो चुकी है।
सड़क पर बोल्डर – पत्थर से दो एवं चार पहिया वाहनों के पहिए स्लिप हो जाता है। जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं।
आज भी वही हुआ बड़ा हादसा होते-होते टल गया
अगर बस पलट जाती तो गंभीर हादसा होता एक दिन पहले भी निर्माणधीन पुलिया में भोपाल से आ रहा एक बाइक सवार रात को पुलिया में गिरने की वजह से लोहे की रात पेट को चीरती हुई निकल गई थी। जिसे गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया है।
सागर अस्पताल में वह वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ है।
112 के फिर से चालकों ने अपना कर्तव्य निभाया
मौके पर दोनों एफआरबी चालक देशराज सिंह राजपूत एवं जीवन सिंह लोधी स्टाफ में सैनिक 225 रामकिशन गौर एवं टीआई राजीव उइके , तहसीलदार मौके पर पहुंच गए थे।
फोटो – दुर्घटनाग्रस्त बस