Let’s travel together.

दतिया के कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती  बैंक से धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार,भेजा जेल

0 17

 दिल्ली की एम पी एम एल ए कोर्ट ने ठहराया दोषी

दतिया। दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को भूमि विकास बैंक से जुड़े एक धोखाधड़ी मामले में दिल्ली की एमपीएमएलए कोर्ट ने दोषी करार दिया है। अदालत ने उन्हें भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत अपराधी मानते हुए जेल भेज दिया है। हालांकि उनकी सजा को लेकर गुरुवार को सुनवाई होगी। यह फैसला बुधवार को सुनाया गया, जिसने प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।

मामले के अनुसार, विधायक ने अपनी मां के नाम पर बैंक में 10.50 लाख रुपये की फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) कराई थी। यह एफडी मूल रूप से तीन साल की अवधि के लिए थी, जिस पर 13.50 प्रतिशत ब्याज दर तय की गई थी। आरोप है कि बाद में इस एफडी की अवधि को नियमों के विरुद्ध बढ़ाकर 15 साल कर दिया गया। इस बदलाव को फर्जीवाड़ा बताते हुए इसे धोखाधड़ी का मामला माना गया।

बैंक कर्मचारी ने कराई थी शिकायत  दर्ज

इस पूरे प्रकरण की शिकायत बैंक कर्मचारी नरेंद्र सिंह ने अदालत में दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया कि एफडी की अवधि बढ़ाने की प्रक्रिया में नियमों का उल्लंघन हुआ और दस्तावेजों में हेरफेर की गई। अदालत ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए, जिसके बाद मामला दर्ज हुआ और सुनवाई शुरू हुई।

सुनवाई के दौरान प्रस्तुत साक्ष्यों और दस्तावेजों के आधार पर कोर्ट ने राजेंद्र भारती को दोषी पाया। अब सजा को लेकर अगली सुनवाई में निर्णय लिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कुँवरगढ़ महोत्सव के दूसरे दिन उमड़ा जनसैलाब     |     कुंवरगढ़ से कुंरा फिर कुंवरगढ,आदिवासी राजा की पहचान खोती विरासत हुईं पुनर्स्थापित     |     नई दिल्ली में आयोजित ‘वर्कशॉप फॉर लेजिस्लेटर्स’ में धरसीवां विधायक हुए शामिल     |     7 वर्ष से फरार हत्या का आरोपित अंततः पुलिस गिरफ्त में     |     खड़ी ट्रॉली में बाइक की भिड़त से बाइक चालक की मौत     |     हनुमान जयंती के उपलक्ष में ग्रामीण अंचलों में भक्ति का माहौल, मंदिरों में सजावट और रामायण पाठ शुरू     |     हाईवे 18 पर ‘भारी ट्राला’ बना मुसीबत, पंचायत का गेट हाईवे से हटकर निकाला रास्ता – 15 किमी में लगे 4 दिन     |     अंबाडी में रामलीला का समापन, रावण वध के साथ गूंजा जय श्रीराम का जयघोष     |     ग्रामीण क्षेत्र के स्कूलों में मनाया प्रवेश उत्सव     |     दीवानगंज क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, किसानों ने सर्वे की उठाई मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811