Let’s travel together.

राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की

0 90

शरद शर्मा बेगमगंज , रायसेन 

कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार एसडीएम सौरभ मिश्रा के द्वारा राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत सभी 13 मैरिज गार्डन एवं 10 पेट्रोल पंप एवं एक निजी आरओ वॉटर सप्लाई प्लांट सहित निर्माणधींन यूनानी हॉस्पिटल भवन निर्माण का औचक निरीक्षण किया गया।

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने बताया कि शासन के हितार्थ राजस्व वसूली अभियान के अंतर्गत सभी मैरिज गार्डन एवं पेट्रोल पंप संचालकों को भूमि उपयोग अनुसार व्यापवर्तन की राशि जमा कराई गई और जिनका बकाया है या जो डिफाल्टर है, उन्हें चेतावनी दी गई कि अपनी बकाया राशि दो दिन के अंदर जमा करें पालन नहीं किए जाने की दशा में अन्यथा धारा 59 (8 ) के तहत बिना सूचना के व्यापवर्तन एवं वर्तमान प्रयोजन अनुसार पिछले 5 सालों का प्रीमियम भू-भटक सहित अर्थ अधिरोपित किया जाएगा। पालन नहीं करने पर संपत्ति की जब्ती एवं कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त उन्होंने नगर पालिका परिषद के पास वॉटर सप्लाई करने वाले एक आरओ प्लॉट का निरीक्षण किए जाने के उपरांत संचालक को साफ सफाई रखने एवं गर्मी के मद्देनजर पानी में निर्धारित माफ दंड के अनुसार मिनरल एवं क्लोरीन का उपयोग किए जाने के निर्देश दिए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी ना हो सके ।
वही नगर के कबीट चौराह स्थित निर्माण यूनानी हॉस्पिटल भवन के निर्माण का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा। राजस्व वसूली अभियान के लिए अलग-अलग टीम गठित कर सक्रियता से वसूली अभियान चलाया जा रहा है जो भी बकायदार एवं डिफाल्टर है उन पर राजस्व विभाग द्वारा सख्ती की जा रही है । सभी को निर्देशित किया गया है कि दो दिवस के अंदर अपनी -अपनी बकाया राशि जमा कर दें अन्यथा परिणाम के लिए तैयार रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कदंब अभियान को डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन का सहयोग, गड्ढे खोदने वाली मशीन भेंट     |     गणेश उत्सव एवं अनंत चतुर्दशी को लेकर हिन्दू उत्सव समिति की बैठक आयोजित     |     प्रतिबंध के बावजूद बाजार में बिक रही पीओपी की प्रतिमाएं, पर्यावरण और जल प्रदूषण का बढ़ा खतरा     |     बच्चों में सर्दी-जुकाम, हल्का बुखार और सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव जरूरी     |     बाबा रामदेव जी महाराज का जन्म प्रकट दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया     |     41वें चक्रधर समारोह में 14 सितंबर को सजेगी सुरों की महफिल     |     संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस की कार्यवाही जारी     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के जन्म दिवस को सेवा पखवाड़ा सेवा संकल्प अभियान के रूप में मनाएगी भाजपा     |     पेट्रोल पंप पर चाकू दिखाकर 10 हजार रुपए लूटे, एक्टिवा से आए थे 4 बदमाश     |     पुलिस और प्रशासन ने मिलकर निकाला पैदल मार्च     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811