Let’s travel together.

नागरिकों से ऊर्जा साक्षरता अभियान से जुड़ने की अपील

0 210

त्रि-स्तरीय ऊर्जा साक्षरता प्रमाण-पत्र भी मिलेगा

शिवलाल यादव

रायसेन।ऊर्जा साक्षरता अभियान में नागरिक वेब पोर्टल और मोबाइल एप के माध्यम से पंजीकरण कराकर जुड़ सकते हैं। अभियान से जुड़ना पूर्णतः निःशुल्क है। मोबाइल एप को गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रतिभागी अपनी सुविधा अनुसार ऑनलाइन पद्धति से बहुविकल्पीय प्रश्नों के रूप में एक परीक्षा में भाग ले सकेंगे। वर्तमान में 12 कोर्स मॉड्यूल प्रचलन में हैं। उत्तरों के आधार पर प्रतिभागियों को त्रि-स्तरीय ऑनलाइन ऊर्जा साक्षरता प्रमाण-पत्र दिया जाता है।


अभियान में ऊर्जा के व्यय एवं अपव्यय, ऊर्जा के पारंपरिक एवं वैकल्पिक साधनों की जानकारी और इनका पर्यावरण पर प्रभाव, ऊर्जा संरक्षण एवं प्रबंधन के बारे में लोगों को जागरूक किया जाता है। ऊर्जा एवं ऊर्जा के उपयोग के बारे में सार्थक संवाद स्थापित करने के साथ प्रतिभागियों में ऊर्जा उपयोग के प्रभावों और परिणामों की समझ के आधार पर इसके दक्ष उपयोग के लिये निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है। प्रतिभागियों को पर्यावरणीय जोखिम एवं जलवायु परिवर्तन नकारात्मक प्रभाव को कम करने के साथ विभिन्न ऊर्जा तकनीकों के चयन के लिए सक्षम बनाया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |     35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811