सी के पारे
भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के पुलिस लाइन ग्राउंड में इन दिनों जज्बे और हौसले का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। यहां लगभग ढाई सौ दिव्यांग क्रिकेट खिलाड़ी लगातार 100 घंटे तक क्रिकेट मैच खेलकर विश्व रिकॉर्ड बनाने की चुनौती दे रहे हैं। इस विशेष क्रिकेट मैराथन का उद्देश्य दिव्यांग खिलाड़ियों की प्रतिभा को मंच देना और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाना है।
आयोजन में प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 100 घंटे तक लगातार चलने वाले इस मुकाबले में खिलाड़ियों का उत्साह देखने लायक है। मैदान पर दिन-रात मैच जारी है और दर्शकों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

आयोजकों के अनुसार यह प्रयास विश्व रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए किया जा रहा है। खिलाड़ियों ने बताया कि उनका मकसद यह साबित करना है कि दिव्यांगता किसी भी प्रतिभा की राह में बाधा नहीं बन सकती।पुलिस प्रशासन और स्थानीय संगठनों का भी आयोजन में सहयोग मिल रहा है। सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा गया है।भोपाल में आयोजित यह 100 घंटे का क्रिकेट मैराथन न केवल खेल भावना को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि समाज को प्रेरित करने का भी कार्य कर रहा है।