Let’s travel together.

तेजरफ्तार बाइक दुर्घटनाग्रस्त चालक की गर्दन कटी , अस्पताल में हुई मौत

0 313

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

गुरुवार तड़के ग्राम कुंडा से बेगमगंज आ रहे बाइक सवार व्यक्ति की बाइक हुई दुर्घटनाग्रस्त तार फेंसिंग से टकराकर व्यक्ति की कटी गर्दन , इलाज के दौरान हुई मौत। पुलिस ने किया मामला दर्ज ।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे ग्राम कुंडा निवासी 50 वर्षीय रामगोपाल शर्मा पिता मुरारी लाल शर्मा किसी काम से अपनी बाइक से बेगमगंज आ रहे थे। रास्ते में सुल्तानगंज -बेगमगंज सड़क पर ग्राम घोघरी के मोड़ पर अचानक उनकी तेजरफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घनाग्रस्त होकर उछलकर एक खेत की फेंसिंग में टकरा गई। बाइक सवार रामगोपाल शर्मा की कटीले तारों से टकराकर 80 प्रतिशत गर्दन कट गई ।
सूचना मिलने पर मौके पर उनके बड़े पुत्र रामजी शर्मा एवं पुलिस पहुंच गई थी जिन्होंने उन्हें सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया । इलाह के दौरान उनकी मौत हो गई।

मृतक के तीन पुत्र है। उनके ज्येष्ठ पुत्र पंडित रामजी शर्मा ने बताया कि वो मूलतः देवलापुर ( सुल्तानगंज ) के निवासी हैं और ग्राम कुंडा में अपने नाना के घर पर आकर रहने लगे हैं।
हाल निवास कुंडा ही है। उनके पिता बाइक लेकर सुबह घर से बेगमगंज जाने के लिए निकले थे। सुबक करीब 10 बजे उन्हें दुर्घटना की सूचना मिली। पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811