Let’s travel together.

स्टेट हाईवे 44 पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को कुचला

0 64

-एक की मौत एक गंभीर भोपाल रिफर ,रविवार देर रात स्टेट हाईवे 44 पर

सिलवानी रायसेन।  सिलवानी–भोपाल मार्ग में ग्राम जमुनिया के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मृतक की पहचान वार्ड नंबर 1, आमापानी कॉलोनी निवासी जितेंद्र लोधी (20 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे में रोहित आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक सिलवानी से सीहोर की और जा रहे थे। इसी दौरान देर रात ग्राम जमुनिया के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि जितेंद्र लोधी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक जितेंद्र लोधी

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र में हादसे के बाद शोक का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |     अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत     |     ग्रामीण पुलिस ने 48 घंटे में सुलझाया बिरबिरा दोहरा हत्याकांड     |     वार्ड 5 के रहवासी कच्चे शौचालय की समस्या से परेशान, नगर पालिका से लगाई गुहार     |     सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811