Let’s travel together.

सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्म दिवस की बधाई देने लगा रहा लोगो का तांता

0 19

नितिन गौरीशंकर अग्रवाल सैंकड़ो समर्थकों के साथ पहुंचे

स्वरचित कविता के साथ दी मुख्यमंत्री को बधाई शुभकामनाएं

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का शनिवार को हजारों लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे ताकि वह अपने चहेते मुख्यमंत्री को जन्म दिवस की बधाई शुभकामनाएं दे सकें और जैसे ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने गृह ग्राम बगिया जशपुर से जन्म दिन मनाकर सीएम हाउस वापस पहुंचे तो हजारों लोग अपने चहेते मुख्यमंत्री को बधाई देने लाइन लगाकर आगे बढ़ने लगे भाजपा नेता नितिन गौरीशंकर अग्रवाल अपने सैंकड़ो समर्थकों के साथ बधाई शुभकामनाएं देने पहुंचे और अपनी स्वरचित कविता फ्रेम कराकर भेंट की।
शनिवार को सीएम हाउस मुख्यमंत्री के चहेते छत्तीसगढ़ वासियों के लिए खुला रहा सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री को बधाई शुभकामनाएं देने वालो के लिए सीएम हाउस में तरह तरह के व्यंजन चाय काफी कुल्फी ठंडाई आदि की समुचित व्यवस्था थी खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री को बधाई शुभकामना देने आने वाले हजारों लोगों में से कोई भी शख्स सीएम हाउस से बिना भोजन किए नहीं लोटा चाहे वो गरीब हो या अमीर सभी ने बधाई शुभकामनाए दी।

नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने दी बधाई शुभकामनाएं
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल के पुत्र भाजपा नेता नितिन अग्रवाल धरसीवा के अपने सैकड़ों समर्थक कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्ण भूमि से रवाना होकर सीएम हाउस पहुंचे और उन्होंने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की बधाई शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सफर ओर उनकी सादगी पर लिखी अपनी स्वरचित कविता फ्रेम कराकर उन्हें भेट की  इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ एवं सफल नेतृत्व की कामना करते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की.नितिन गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और कार्यकर्ता आम जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के लिए संकल्पित हैं.
छत्तीसगढ़ जैन समाज अध्यक्ष ने दी बधाई
छत्तीसगढ़ जैन समाज के अध्यक्ष प्रकाश मोदी ने भी जैन समाज के साथ सीएम हाउस पहुंचकर मुख्यमंत्री को जैन समाज की ओर से जन्मदिवस की बधाई शुभकामनाएं दी ओर उनके दीर्घायु की कामना की
छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से बधाई देने वालों में अध्यक्ष प्रकाश मोदी की अलावा अभिषेक मोदी,नरेंद्र जैन गुरु कृपा,प्रदीप जैन विश्व परिवार, सुशील जैन नैला, अरविंद बड़जात्या,राजेश जैन रज्जन,आदि मुख्य रूप से सामिल थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भोपाल–विदिशा हाईवे 18 की सड़क पर 1 साल में फिर से हुए गड्ढे     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर नहीं, 6 दिनों से मरीज परेशान     |     हीरा ग्रुप द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों  को प्रमाण पत्र वितरित     |     सीएम हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को जन्म दिवस की बधाई देने लगा रहा लोगो का तांता     |     नितिन गौरीशंकर अग्रवाल के साथ धरसीवा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दी जन्म दिवस की बधाई भेट की  स्वरचित कविता     |     होली को मद्देनजर होटल ढाबा संचालकों की बैठक     |     संकल्प से समाधान अभियान का द्वितीय चरण निराकरण शिविर आयोजित      |     20 वर्षों से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार – पुलिस की सतत कार्रवाई का परिणाम     |     अश्लील चैटिंग और वीडियो कॉल के जरिए डिजिटल अरेस्ट कर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश     |     रायसेन में अवैध ईंट भट्टे से बंधुआ मजदूरी से तीन परिवार को कराया मुक्त     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811