– 4768 आवेदनों में से 3703 आवेदनों का पंचायत वार किया गया निराकरण लंबित 1065 आवेदनों पर कार्रवाई शीघ्र
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले एकीकृत कन्या माध्यमिक शाला दीवानगंज के प्रांगण में सोमवार को कलेक्टर स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
मध्य प्रदेश शासन द्वारा 16 विभागों की 106 प्रमुख योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों को घर-घर जाकर दिया जा रहा है। यह अभियान 4 चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न विभागों की जन-कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। ”संकल्प से समाधान अभियान ” दिनांक 12 जनवरी से 31 मार्च 2026 तक चलाया जा रहा है जिसके प्रथम चरण में ग्राम पंचायतो एवं उनके सभी ग्रामों में शिविर आयोजित हुए इसके उपरांत द्वितीय चरण में क्लस्टर स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन दीवानगंज शासकीय माध्यमिक शाला प्रांगण में आयोजित किया गया जिसमें दीवानगंज एवं उचेर क्लस्टर की ग्राम पंचायत को सम्मिलित किया गया। कलस्टर स्तरीय नोडल अधिकारी इंजीनियर रोहित राजपूत के द्वारा अवगत कराया गया कि प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर के शिविरों में प्राप्त हुए कुल दीवानगंज एवं उचेर क्लस्टर के कुल 4768 आवेदनों का ग्राम पंचायत वार निराकरण की कार्यवाही कर कुल 3703 आवेदनों का निराकरण कर स्वीकृत किये गए एवं शेष लंवित 1065 आवेदनों पर कार्यवाही प्रचलित है जिनका समस्त विभागों से निराकरण कराया जा रहा है।जिसमें दीवानगंज क्लस्टर की कुल 13 पंचायते एवम उचेर क्लस्टर की 13 पंचायते सम्मिलित है ।
शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से नोडल अधिकारी रोहित राजपूत, ग्राम पंचायत सचिव राम प्रसाद मालवीय , हेमेंद्र तिवारी , लीलाकिशन, कृपाराम लोधी, नजर मोहम्मद, मुकेश कुमार, राजाराम जाटव, अंसार वेग, नसीम अली, बृजेश कुमार, पिंकी शर्मा ,शकुंतला बाई ,पटवारी सुरेश चंद शर्मा ,सहायक सचिव बृजेश मालवीय, संजीव मीना,प्रेम सिंह पंथी सरचम्पा, गायत्री चतुर्वेदी, रंजीता गंधर्व, थान सिंह कुशवाह ,प्रेम सिंह पंथी सरार,सहित आशा कार्यकर्ता मान कुमारी, रीता नायक,एवम अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।