मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशन दीवानगंज के पास ग्राम पंचायत सेमरा के गांव रेलवे लाइन के उस पार टपरिया निवासी बादाम सिंह गणेश सिंह लोधी उम्र लगभग 32 वर्ष की रविवार देर रात दर्दनाक हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार कि रविवार रात करीब 11:30 बजे वह रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी दोनों ओर से ट्रेन आ जाने के कारण वह ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर घुटनों के ऊपर से कट गए थे।
घटना के बाद परिजन गंभीर अवस्था में बादाम सिंह को भोपाल के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।मृतक बादाम सिंह लोधी अपने तीन भाइयों में बीच का था। वह सारा कारोबार खुद ही संभाल रहा था।ऐसे में उसकी मौत से परिजन टूट गए हैं। उसके दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।सोमवार को शव का पोस्टमार्टम हमीदिया अस्पताल भोपाल में कराया गया, जिसके बाद परिजन शव को गांव लाकर अंतिम संस्कार किया गया।