Let’s travel together.

वार्षिक स्नेह सम्मेलन -“विहान”शुभारंभ

0 71

– पर्यटन क्षेत्र मे युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर -पद्मश्री डा.नारायण व्यास
– युवाओं को असफलताओं का उत्साहपूर्वक सामना करना चाहिए -डा.राहुल जैन

भोपाल। पर्यटन क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर हैं ऐतिहासिक धरोहरों के अध्ययन से भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परम्पराओं को निकट से जाना जा सकता है और वर्तमान जीवन शैली उसका बेहतर उपयोग किया जा सकता है “उक्त विचार प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री डा.नारायण व्यास ने बाबूलाल गौर शासकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय भेल भोपाल के वार्षिक स्नेह सम्मेलन ” विहान”के उदघाटन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए


भेल कालेज के वार्षिक स्नेह सम्मेलन – विहानका दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि प्रसिद्ध पुरातत्ववेत्ता पद्मश्री डा.नारायण व्यास ने कहा कि पर्यटन और विशेष रूप से ऐतिहासिक पर्यटन क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अनेक अवसर हैं ऐतिहासिक धरोहरों के अध्ययन से भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परम्पराओं को निकट से जाना जा सकता है और वर्तमान जीवन शैली में उसका बेहतर उपयोग किया जा सकता है ,राष्ट्रीय शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परंपरा का समावेश इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है

.इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मे उपस्थित डा. राहुल जैन ने युवाओं को उत्साहपूर्वक असफलताओं से सामना करने का आव्हान किया जीवन में कभी आत्महत्या न करने की शपथ दिलवाई। उन्होंने भारत की गौरवशाली स्वास्थ्य विरासत योग एवं ध्यान को दिनचर्या में शामिल कर तनाव और अवसाद के समाधान के रूप में अपनाकर विकसित भारत संकल्पना में स्वस्थ भारत – समृद्ध भारत में योगदान करने कहा उल्लेखनीय है, डॉ. राहुल जैन विभिन्न माध्यमों से 100 से अधिक देशों में 10 लाख से अधिक लोगों को आत्महत्या न करने का संकल्प दिलवा चुके हैं।

समारोह के प्रारंभ में प्राचार्य डा.संजय जैन ने पद्मश्री डा .नारायण व्यास का शाल, श्रीफल और पौधा गमला प्रदान कर सम्मान किया तथा अपने उद्बोधन मे कहा कि महाविद्यालय में संचालित पर्यटन और होटल प्रबंधन पाठ्यक्रमों मे डा .व्यास का मार्गदर्शन मिलता रहा है उन्हे पद्मश्री मिलने पर इस संस्था का भी गौरव बढ़ा है.महाविद्यालय परिवार एसे मार्गदर्शक का सम्मान और अभिनंदन करता है .जो विद्यार्थियों के प्रेरणास्रोत भी हैं.

कार्यक्रम का संचालन डा वर्षा चौहान ने किया. छात्रसंघ प्रभारी डा अनुपमा यादव ने बताया कि आज द्वार सज्जा, रंगोली,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, प्राचीन भारतीय संत परिधान एवं भाव युगल गायन,अभिप्रेरक स्पीच एवं अंत्याक्षरी प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ जिसमे छात्र छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811