Let’s travel together.

मावलखोह में महाशिवरात्रि पर उमड़ा आस्था का सैलाब

0 165

– हजारों श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक, दिनभर गूंजते रहे हर-हर महादेव के जयकारे
– सप्तदिवसीय महायज्ञ बना आकर्षण का केंद्र, मेले में रही चहल-पहल

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर तहसील के कस्बा गढ़ी स्थित प्राचीन एवं सिद्ध तपोभूमि स्थल मावलखोह मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। पर्व के दिन प्रातः से ही श्रद्धालुओं का मंदिर की ओर आना शुरू हो गया था। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भर गया। हजारों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का जल, दूध, बेलपत्र, धतूरा और पुष्प अर्पित कर अभिषेक किया।

पूरे दिन मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष गूंजते रहे। दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं, जिनमें महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे शामिल रहे। मावलखोह में चल रहे सप्तदिवसीय महायज्ञ ने भी श्रद्धालुओं का विशेष ध्यान आकर्षित किया। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु आहुति देकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। ग्रामीण अंचलों से आए लोगों के कारण पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा वातावरण बना रहा। मेले की व्यवस्थाओं में ग्राम पंचायत गढ़ी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पंचायत द्वारा पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं यातायात नियंत्रण में सहयोग किया गया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा ने मावलखोह मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का अभिषेक किया और श्रद्धालुओं को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महाशिवरात्रि आत्मशुद्धि और आध्यात्मिक जागरण का पर्व है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

तहसील क्षेत्र के अन्य प्रमुख मंदिरों श्री नीलकंठेश्वर महादेव धाम पाटन, सीहोरा खुर्द गैलपुर स्थित भुवनेश्वर महादेव, शिव-पार्वती मंदिर कुशनगर, श्रीरामजानकी मंदिर शिवालय, शिवधाम पटी मानक चौक, चिंताहरण महादेव गैरतगंज, रड़िया मंदिर शिवधाम, कात्यायनी शक्ति पीठ शिवधाम एवं रामरसिया धाम पठरिया में भी विशेष पूजन, अभिषेक, रुद्राभिषेक, भजन-कीर्तन और रात्रि जागरण के कार्यक्रम आयोजित किए गए। महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा और श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं आस्था के साथ भगवान शिव की आराधना कर सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811