Let’s travel together.

गाड़ियों में तेज इयर प्रेशर हॉर्न और बुलेट के साइलेंसर से फूट रहे पटाखे, ग्रामीण परेशान

0 53

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज, अंबाडी , सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, बेलखेड़ी चौराहा एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों तेज आवाज वाले कानफोड़ू हॉर्न और बुलेट मोटरसाइकिल के मॉडिफाइड साइलेंसर से निकल रही पटाखे जैसी आवाजों से ग्रामीणों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गांव के लोगों का कहना है कि दिन-रात सड़कों पर तेज रफ्तार से दौड़ रही गाड़ियों के शोर से बुजुर्ग, बच्चे और मरीज खासे प्रभावित हो रहे हैं।

ग्रामीणों ने बताया कि कुछ युवक जानबूझकर बुलेट मोटरसाइकिल में साइलेंसर बदलकर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बनता है और छोटे बच्चों एवं पशुओं में डर पैदा होता है। वहीं गाड़ियों में लगे अवैध प्रेशर हॉर्न से भी ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और यातायात पुलिस से मांग की है कि ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और अवैध साइलेंसर व तेज हॉर्न पर प्रतिबंध लगाया जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सुरक्षित माहौल बना रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

समर्थन मूल्य गेहूं खरीदी में बड़ी लापरवाही: गठानों में निकले फटे-पुराने व कम बारदाने, संस्था को लाखों का नुकसान     |     गौमाता राष्ट्रमाता के नारों से गूंज उठा चरोदा धरसीवा ,राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |     बालमपुर घाटी फिर बनी हादसों का केंद्र, घाटी के ऊपर कार-ट्रक टक्कर में 3 घायल, एक गंभीर     |     हाट बाजार में पुलिस की सख्त गश्त, दुकानदारों को दिए सीसीटीवी लगाने के निर्देश     |     300 दिन में 26 हजार किलोमीटर साइकिल से चारधाम–ज्योतिर्लिंग यात्रा पूरी कर अपने घर लौटे रहे दो भक्त     |     जनगणना 2027 की तैयारी तेज,मकान सूचीकरण और सीमांकन कार्य प्रारंभ      |     शिक्षा कॅरियर और विधा आत्म कल्याण के साथ संयुक्त हैं- दिव्यांगजन आयुक्त डॉ अजय खेमरिया     |     गौ सम्मान दिवस पर निकली पदयात्रा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     व्यवहार न्यायालय  में स्व-गणना जागरूकता शिविर आयोजित     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने हरदौट उपार्जन केन्द्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तोल कांटे बढ़ाने के निर्देश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811