परीक्षा पर संवाद में बदले मुख्यमंत्री मोहन यादव के तेवर
सी के पारे भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार 9 फरवरी को विद्यार्थियों के बीच बिल्कुल अलग और आत्मीय अंदाज में नजर आए।
वे शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल में आयोजित परीक्षा पर संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों से सीधा संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया।डॉ. यादव ने परीक्षा को जीवन का एक पड़ाव बताते हुए तनाव मुक्त रहकर पढ़ाई करने की सलाह दी।उन्होंने कहा कि असफलता से घबराने की जरूरत नहीं, यही सफलता की सीढ़ी होती है।मुख्यमंत्री ने छात्रों के सवालों का सहजता से जवाब दिया।उन्होंने अपने छात्र जीवन के अनुभव भी विद्यार्थियों से साझा किए।डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मेहनत और अनुशासन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
कार्यक्रम में शिक्षकों और अभिभावकों की भी उपस्थिति रही।
मुख्यमंत्री के सरल और प्रेरणादायी संबोधन से छात्र खासे प्रभावित नजर आए।इस दौरान स्कूल परिसर में उत्साह का माहौल बना रहा।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा के प्रति सकारात्मक सोच देना रहा।छात्रों ने मुख्यमंत्री के साथ संवाद को यादगार अनुभव बताया।कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।परीक्षा पर संवाद कार्यक्रम ने छात्रों में नया आत्मविश्वास भर दिया।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ स्कूल के प्रबंध, शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्राचार्य, शिक्षक गण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए ।