सुरेंद्र जैन धरसीवां
जंजगीरा गांव के किसान औद्योगिक प्रदूषण से हलाकान हैं जब से गांव के समीप गौरी गणेश इस्पात फेक्ट्री बनी है तभी से किसानों की पपीता संतरा एवं सब्जियों की फसलों पर औद्योगिक प्रदूषण की काली छाया किसानों की कमर तोड़ रही है.पपीता की खेती करने वाले किसान दिव्यनाथ वर्मा का कहना है कि लाखों रुपए खर्च कर वह पपीता की खेती किए लेकिन बीते तीन सालों से गौरी गणेश इस्पात की चिमनी से निकलने वाले काले धुआं से उनका पपीता काला पड़ रहा है इस कारण खरीददार पपीता खरीदने तैयार नहीं हैं.

MPTODAY NEWS टीम ने मौके पर जाकर किसान की दर्दभरी दास्ता सुनी और फसल पर औद्योगिक प्रदूषण के प्रभाव को कैमरे में कैद किया.इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस ओबीसी विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष भावेश बघेल ने कहा कि करीब दर्जन भर किसान यहां फल एवं सब्जी की खेती करते हैं लेकिन तीन साल से गौरी मेंगणेश इस्पात बनने के बाद से उनके प्रदूषण से किसान परेशान है