मनोज बैरागी सरदारपुर धार
गवर्नमेंट मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल सरदारपुर में पत्रिकाओं के विमोचन के संदर्भ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पत्रिकाओं के संपादक मंडल के सदस्य उपस्थित थे, जिनमें नमामि वीरम की संपादक वैष्णवी बडवाल और वेदो से विज्ञान की संपादक अफीफा खान शामिल थीं
इस अवसर पर वैष्णवी बडवाल और अफीफा खान ने बताया कि हमारी शिक्षिका प्रतिमा सिंह के मार्गदर्शन में इन पत्रिकाओं का निर्माण किया गया है। उन्होंने बताया कि नमामि वीरम पत्रिका का उद्देश्य देश के वीर सैनिकों को सम्मानित करना है, जबकि वेदो से विज्ञान पत्रिका का उद्देश्य वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ावा देना है।
प्रतिमा सिंह जो स्वयं एक साहित्कार हैं उन्होंने वर्तमान समय में साहित्य की उपयोगिता पर प्रकाश डाला पत्रिकाओं के संपादकों ने बताया कि उन्हें इस कार्य में बहुत सहयोग मिला और वे आगे भी इसी तरह के कार्य करने के लिए उत्साहित हैं।
इस अवसर पर प्रवाह और अंकुर पत्रिकाओं के बारे में भी चर्चा की गई। बताया गया कि ये दोनों पत्रिकाएं भी जल्द ही प्रकाशित की जाएंगी।