Let’s travel together.

प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता

0 26

– 50 लाख की सहायता का चेक मृतक प्रधान आरक्षक के परिवारजनों को सौंपा गया

– सैलरी पैकेज के तहत मिली सहायता

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी की 18वीं वाहिनी विसबल में पदस्थ एफ कंपनी के एक प्रधान आरक्षक ललित राई की बीते दिनों सड़क दुर्घटना में गंभीर घायल हो जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। दिवंगत प्रधान आरक्षक के परिवारजनों को पुलिस सैलरी पैकेज के माध्यम से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता दिलाई गई है।
शिवपुरी की 18वीं बटालियन के एफ कंपनी के प्रआर0 251 ललित राई जिला कटनी में तैनाती के दौरान एक सड़क दुर्घटना मेेंं गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक प्रधान आरक्षक के परिवारजनों को एसबीआई भारतीय स्टेट बैंक माधव चौक की तरफ से 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता पुलिस सैलरी पैकेज के तहत प्रदान की गई है। 50 लाख रुपए की सहायता का चेक भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों और 18 बटालियन के कमांडेंट आलोक कुमार सिंह द्वारा मृतक प्रधान आरक्षक के परिवारजनों को सौंपा गया। 50 लाख की सहायता राशि का चैक सुनील यादव चीफ मैनेजर भारतीय स्टेट बैंक शाखा माधव चौक शिवपुरी द्वारा भेंट किया गया। मृतक के परिजन को सहायता राशि दिलाने में आलोक कुमार आईपीएम कमाण्डेन्ट 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी, श्रीमती ऋतु केवरे उप सेनानी, परमाल सिंह मेहरा सहायक सेनानी तथा भारतीय स्टेट बैंक शाखा माधव चौक शिवपुरी के नवीन भारद्वाज, परमाल सिंह रिलेशनशिप मैनेजर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सांसद खेल महोत्सव के दौरान रविंद्र जडेजा की गेंद पर शिवराज सिंह चौहान ने पहली गेंद पर मारा चौका     |     सत्येंद्र तुलाराम साहू की ‘ने करो 11’ का  विमोचन     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फूड प्रोसेसिंग वर्कशॉप संपन्न     |     महाराजा रणजीत सिंह कॉलेज में फैशन डिज़ाइनिंग वर्कशॉप का भव्य समापन     |     विदिशा के डॉ विवेक चौकसे ने प्रथम इंटरनेशनल कांफ्रेंस GLAFIMSCON में प्राप्त किया द्वितीय स्थान     |     प्रधान आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत, एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज से मिली आर्थिक सहायता     |     योग शिविर का समापन: योगाभ्यास के साथ दिए गए स्वस्थ जीवन के सूत्र     |     मोदी सरकार का बजट जनता की उम्मीदों पर करारा प्रहार — भावेश बघेल     |     केंद्रीय बजट 2026-27: ग्रामीण छत्तीसगढ़ के लिए निराशाजनक, किसान-मजदूर विरोधी- राजेंद्र बंजारे     |     अवैध रूप से गांजा बेंच रहे युवक को पुलिस ने दबोचा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811