Let’s travel together.

हौसलों की उड़ान ,महिलाओं को लखपति क्लब से जोड़ा

0 131

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

भारत सरकार की कमजोर वर्ग की महिलाओं को स्व सहायता समूह के माध्यम से आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के माध्यम से अभिनव प्रयास कर उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है।
इसी तारतम्भ में राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय शिविर आयोजित हुआ।
जिसमें प्रथम दिन नई चेतना 04 हौसलों की उड़ान अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें स्व सहायता समूह की ऐसी महिला सदस्य जोकि लखपति श्रेणी में नहीं है उनको नए आजीविका के साधनों से जोड़कर लखपति क्लब में शामिल करने की योजना पर संवाद किए जाने के बाद उन्हें लखपति सदस्य शपथ दिलाई गई।

दूसरे दिन सत्र के दौरान सभी में बेहतर तालमेल बना रहे और समय-समय पर उनके उत्साहवर्धन को लेकर सदस्यों द्वारा अपने-अपने घर से गुड एवं तिल के लड्डू लाकर सामूहिक रूप से बैठकर और एक दूसरे को प्रदान करते हुए एकता एवं समरसता का संदेश दिया और पतंग उड़ा कर अपने हौसलों की उड़ान का संदेश भी दिया।

आज शिविर के अंतिम दिन स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से 50 सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण किए जाने के बाद उन्हें परामर्श के पश्चात दवाइयां का वितरण किया गया।
स्वास्थ्य शिविर में आए डॉक्टर द्वारा सभी सदस्यों को स्वस्थ जीवन शैली के लिए स्वस्थ भोजन – स्वच्छ पानी एवं हाइजीन पर प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन सहायक विकास खंड प्रबंधक श्रीमती सुनीता सोनी ने किया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम में एकता , नव चेतना , प्रेरणा , महादेव , अंबेडकर , गजानन , सीएलएफ के पदाधिकारियों , सदस्यों एवं लोक अधिकार केंद्र के सदस्यों ने भाग लिया ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811