Let’s travel together.

मण्डीदीप में चलाया जा रहा नो सिंगल यूज नो पॉलिथीन यूज जन जागरूकता अभियान

0 261

मण्डीदीप रायसेन से अंकित कुशवाह

मंडीदीप नगर में स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 नगर पालिका मंडीदीप क्षेत्र अंतर्गत नो सिंगल यूज नो पॉलिथीन अभियान के अंतर्गत बाजार एवं अधिक भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पॉलिथीन का कम से कम उपयोग करने हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है आज मंगल बाजार स्थित सामुदायिक भवन के सामने थैला बैंक की स्थापना की जिसके माध्यम से राहगीरों एवं दुकानदारों को समझाइश के साथ-साथ कपड़ों के 500 से अधिक थैलों का वितरण किया गया स्वच्छता निरीक्षक राजेश सोनी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि प्लास्टिक की थैली का उपयोग ना करके हम वैकल्पिक कपड़े से बने थैली का उपयोग कर सकते हैं इस तरह पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने में आसानी होगी समय-समय पर स्वच्छता वाहन के द्वारा वार्डों में भी पॉलीथिन प्रतिबंध हेतु जागरूकता अभियान निरंतर चलाए जा रहा हैं इस कार्यक्रम में अजय व मयूर सहित नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।

इनका कहना है-

नो सिंगल यूज नो पॉलिथीन अभियान जागरूकता के माध्यम से शहर को पॉलिथीन मुक्त करने हेतु निरंतर दुकानों व व्यवसाय करने वाले व्यापारियों को जागरूक किया जा रहा है ताकि पॉलिथीन मुक्त शहर बने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझ सके

-सुधीर उपाध्याय सीएमओ नगर पालिका परिषद मंडीदीप

Leave A Reply

Your email address will not be published.

निर्जला व्रत रखने वाली बालिका की फुलेरा विसर्जन करते समय नदी में डूबने से दर्दनाक मौत     |     कर्क रेखा से हलाली डैम तक उमड़ा सैलानियों का सैलाब, झरने और ब्लू वाटर ने मोहा मन     |     बारिश में दलदल बना सत्ती-केमखेड़ी मार्ग, छह गांवों के ग्रामीण बेहाल     |     सीहोर की नन्ही प्रतिभा ने रचा इतिहास: ढाई साल की वान्या सचदेव का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज     |     वायरल वीडियो ::ना आपकी गारंटी, ना मेरी. सीहोर में मंच से मंत्री करण सिंह वर्मा ने कलेक्टर से की मजेदार चुटकी, वीडियो वायरल     |     कोयकतोड़ गौंडवाना महासभा का पांचवे  दिन भी धरना प्रदर्शन जारी, 17 सितंबर को बड़े आंदोलन की तैयारी     |     सर्वतोभद्र जिनालय निर्माण में 1008 महिलाएं देंगी दान     |     बेगमगंज में किसानों की समस्याओं को लेकर बड़ी ट्रेक्टर रैली के साथ हजारों कांग्रेसियों ने किया जंगी आंदोलन     |     हरतालिका तीज पर गौर तो श्रीगणेश उत्सव पर हुई विशेष पूजा -अर्चना ओर स्थापना     |     पहले पेट्रोल डलवाया, फिर चाकू दिखाकर लूटे 10 हजार; भोपाल में पकड़े गए चार आरोपी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811