Let’s travel together.

रास्ते में 12 महीने भरा रहता है पानी, रहवासियों को निकलने में होती है परेशानी

0 158

-बार-बार शिकायत के बाद भी ज़िम्मेदार नही दे रहे ध्यान
-वार्डवासी बोले कि नही हुआ समस्या का समाधान तो करेंगे प्रदर्शन

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट।
सांची विकासखंड के रातातलाई पंचायत के अंतर्गत आने वाले सलामतपुर थाने के लगे हुए मोहल्ले के रास्ते में पानी भरा रहने से मोहल्ला वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रहवासियों ने बताया कि सड़क पर निकलना दुश्वार हो गया है। यहां पर 12 महीने रास्ते में पानी भरा रहता है। पानी भरने का कारण नालियों की सफाई नहीं होना बताया गया है। लोगों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ है। यहां से निकलने वाले बच्चे, बूढ़े सभी लोगों को परेशानी होती है। वहीं पानी की वजह से मच्छर मक्खी का प्रकोप भी बढ़ गया है। और तो और बारिश अधिक होने पर घरों में पानी भर जाता है। और इसी कीचड़ के पानी में से होकर पीने के पानी की पाइप लाइन निकली है। यही गंदा पानी पाइप लाइन में भी चला जाता है। जिसकी वजह से लोग बीमार भी हो रहे हैं। इतनी बड़ी समस्या होने के बाद भी ज़िम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नही दे रहे हैं। वार्डवासियों ने कहा है कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नही किया जाता है तो आंदोलन किया जाएगा।

इनका कहना है।
इस गली से निकलने में हमारे बच्चों व घर के बुजुर्ग लोगों को 12 महीने कीचड़ और गंदे पानी का सामना करना पड़ता है। हमारी मुसीबत बारिश के मौसम में और बढ़ जाती है। क्योंकि इस मौसम में गली में घुटने घुटने तक पानी भर जाता है। बार-बार शिकायत के बाद भी ज़िम्मेदार अधिकारी इस और ध्यान नही दे रहे हैं।
कैलाश गोस्वामी, स्थानीय निवासी रातातलाई

सड़क पर गंदे पानी और कीचड़ के कारण पूरा मोहल्ला परेशान है। बच्चे स्कूल जाते हैं तो उनके कपड़े कीचड़ से गंदे हो जाते हैं। यहीं से पीने के पानी की भी पाइप लाइन गई है। उसमें भी गंदा पानी भर जाता है। यहीं पानी पीने से वार्डवासी बीमार भी हो रहे हैं। इतना सब होने के बाद भी समस्या का समाधान नही हो रहा है।
ललिता बाई, स्थानीय निवासी रातातलाई

Leave A Reply

Your email address will not be published.

अब बांग्लादेश में भी ‘जनादेश चोरी’ के आरोप के क्या मायने?अजय बोकिल     |     फ्लोरोसिस जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन     |     मेहगांव में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर संपन्न     |     गीदगढ़ गौशाला में मृत पड़ा तेंदुआ, मौत का कारण अज्ञात, तेंदुए की मौत कैसे हुई होगी जांच     |     श्री सिद्धेश्वर धाम सिद्ध गुफा पर राम कथा और अश्वमेध महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ समापन     |     गोदावरी पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा     |     धीवर समाज माँढर परगन के वार्षिक आमसभा में मेघावी छात्र छात्रो का हुआ सम्मान     |     संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई     |     गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल     |     शिवपुरी में अचानक मौसम में बदलाव, बारिश और ओलावृष्टि हुई, किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811