Let’s travel together.

सुल्तानगंज में एसडीएम ने विद्यालय,छात्रावास का किया औचक निरीक्षण,विद्यार्थियों को भी पढ़ाया

0 175

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

एसडीएम सौरभ मिश्रा ने सुल्तानगंज के शासकीय हॉयर सेकंडरी स्कूल एवं अनुसूचित जाति बालक छात्रावास का औचक निरीक्षण किया।एसडीएम सौरभ मिश्रा ने शासकीय हॉयर सेकंडरी स्कूल में भवन कार्यालय सहित सभी कक्षाओं के निरीक्षण के दौरान प्रभारी प्राचार्य राकेश सोनी से कक्षा 10 वी.एवं 12 वी.के विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम एवं परीक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी हासिल की।
वहीं कक्षा 10 वी. एवं 12 वी. के विद्यार्थियों की कक्षा में पहुंचकर पहले संबंधित विषय की तैयारी के संबंध में पूंछा फिर उन्हें संबंधित विषय पर पढ़ाते हुए मार्गदर्शन देकर वार्षिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करके टॉपर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
कुछ विद्यार्थियों ने भी एसडीएमके प्रश्नोउत्तर पर सटीक उत्तर दिए तो कुछ चुप्पी साधे रहे।

इस पर एसडीएम मिश्रा ने प्रभारी प्राचार्य को सभी शिक्षकों की संपूर्ण उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम समय सीमा में पूर्ण कराने ओर उन्हें परीक्षा की अच्छी तैयारी कराने के निर्देश दिए। ताकि वार्षिक परीक्षा में जहां का परीक्षा परिणाम श्रेष्ठ रहे और सुल्तानगंज क्षेत्र के विद्यार्थियों को टॉपटेन सूची में स्थान मिल सके।
बालक अनुसूचित जाति छात्रावास के निरीक्षण के दौरान भवन के प्रत्येक कमरे का निरीक्षण , निवासरत 75 विद्यार्थियों के नाश्ते – भोजन एवं परीक्षा की तैयारी के संबंध में जानकारी हासिल किए जाने के साथ छात्रावास अधीक्षक हरि सिंह यादव को छात्रावास की व्यवस्था में सुधार करने और सभी दर्ज 75 बच्चों की उपस्थिति शतप्रतिशत रखने के साथ उन्हें नाश्ता भोजन अच्छा देने के सख्त निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि भविष्य में किसी प्रकार की शिकायत ना आए।

संभवतः छात्रावास की आव्यवस्था के संबंध में मिल रही शिकायतों को लेकर भी एसडीएम सौरभ मिश्रा ने औचक निरीक्षण किया हो। फिर भी व्यवस्था में सुधार की मांग क्षेत्रीय लोगों ने दलितों के छात्रावास में सुधार की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811