Let’s travel together.

विश्व मानव अधिकार दिवस पर मानव अधिकारों का दिलाया संकल्प

0 97

हम संकल्प लेते है,संविधान प्रदत्त स्वतंत्रता, समानता, और न्याय के मौलिक अधिकारों की रक्षा एवं संवर्धन में सतत तत्पर रहेंगें। -एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव

प्राचार्य प्रतिभा त्रिवेदी ने सम्मान और सुरक्षा का दिया संदेश

बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में 380 से अधिक बालिकाओं और शिक्षकों ने संकल्प पत्र पर किये हस्ताक्षर

मंडीदीप रायसेन। विश्व मानव अधिकार दिवस के अवसर पर शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में कृषक सहयोग संस्थान द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों के अधिकारों की रक्षा के महत्व को सुनिश्चित करना था।
इस अवसर पर एसडीएम चंद्रशेखर श्रीवास्तव ने बलिकाओं को संबोधित करते हुए मानव अधिकार दिवस पर संकल्प दिलाया कि वे संविधान द्वारा प्रदत्त सभी स्वतंत्रता, समानता, और न्याय के मौलिक अधिकारों की रक्षा एवं संवर्धन में सतत तत्पर रहेंगे। उन्होंने बच्चों के अधिकारों की विशेष सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बाल विवाह, बाल यौन शोषण, बाल तस्करी और बाल श्रम जैसी कुप्रथाओं के विरुद्ध लड़ाई में सक्रिय भागीदारी की बात कही।
एसडीएम ने समाज, सरकार और परिवारों से मिलकर बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने और अधिकारों का पालन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

प्राचार्य प्रतिभा त्रिवेदी ने कहा कि “सम्मान से जीने का सबको अधिकार है” और सभी बच्चों को एक सुरक्षित, प्रेमपूर्ण और न्यायपूर्ण वातावरण में बड़ा होने का पूरा हक़ मिलना चाहिए। उन्होंने मानव अधिकारों की सार्वभौमिकता और इनके साथ कर्तव्यों की याद दिलाते हुए हर व्यक्ति को न्याय और सम्मान के लिए प्रतिबद्ध करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में कृषक सहयोग संस्थान के जिला समन्वयक अनिल भवरे ने बाल विवाह मुक्त भारत अभियान में हस्ताक्षर कर इसे सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर कृषक सहयोग संस्थान के साथ आरती शर्मा सहित 380 से अधिक बालिकाओं और शिक्षकों ने मानवीय अधिकारों के प्रति संकल्प के साथ हस्ताक्षर कर अपनी प्रतिबद्धता जताई।
संस्था के निदेशक डॉ एच बी सेन में इस कार्यक्रम को बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके समुचित विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811