Let’s travel together.

साचेत मंडल के अंतर्गत सांसद खेल महोत्सव के दौरान सेमीफाइनल मैच देखने पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा

0 115

सी एल गौर रायसेन

जिला मुख्यालय स्थित खेल स्टेडियम परिसर में चल रहे सांची विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भाजपा मंडल साचेत के तहत सांसद खेल महोत्सव के दौरान आयोजित हो रही क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में गुरुवार को नरवर और पठारी की टीम के बीच सेमीफाइनल मैच खेला गया जिसमें पठारी टीम विजेता रही ।शुक्रवार को खेल स्टेडियम में फाइनल मैच साचेत और पठारी की टीम के बीच खेला जाएगा।

खेल स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच को देखने के लिए भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा पहुंचे जहां उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया, इसके पश्चात खिलाड़ियों ने भी भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शर्मा का स्वागत किया।

इस अवसर पर श्री शर्मा ने कहा कि खेल स्टेडियम पर आयोजित हो रहे सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत जो भी टीम में भाग ले रही है मैं उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं खेल में एक टीम हारती है तो दूसरी विजय प्राप्त करती है अपनी अपनी जगह दोनों ही टीमों का महत्व है, उन्होंने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर खेल स्टेडियम पर साचेत मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल, मीडिया प्रभारी सी एल गौर, जीतू ठाकुर,अमन सक्सेना, सरपंच विजय जाट, सुनील साहू, दीपक रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811