Let’s travel together.

राहतगढ़ से इंदौर जा रहा भूसे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, कोई जनहानि नहीं

0 103

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन 

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर स्थित दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने राहतगढ़ से इंदौर जा रहा भूसे से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर रोड से नीचे पलट गया। ड्राइवर और क्लीनर को मामूली सी चोट आई है।
ट्रक ड्राइवर सौरभ पठान निवासी रातगढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक क्रमांक एमपी 15 एचए 1249 में राहतगढ़ से भुसा भर कर इंदौर ले जा रहे थे। जैसे ही दीवानगंज पुरानी चौकी के सामने पहुंचे तो सामने से दूसरा वाहन आ गया उसको बचाने के चक्कर में ट्रक को रोड से नीचे उतरा तो साइट तरफ ज्यादा गहराई होने के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक ड्राइवर सौरभ पठान और क्लीनर प्रकाश अहिरवार को मामूली सी चोट आई है।

भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दिन-रात भूसे से भरे ट्रैक्टर ट्राली, ट्रक कई संख्या में निकल रहे हैं। इन ट्रैक्टर ट्राली और ट्रक में इतना अत्यधिक भूसा भरा रहता है कि दूसरे वाहन को क्रॉसिंग करने में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ट्रक की बॉडी से 3 फीट तक बाहर भूसा भरा रहता है। जो अन्य वाहनों को हादसे का न्योता देता रहता है। ज्यादा समस्या रात के समय आती है जब दूसरे वाहन की लाइट के कारण उसी से भरा ट्रक दिखाई नहीं देता और हादसा हो जाता है।
हाईवे पर तीन थाने और एक चौकी होने के बावजूद भी लगातार भूसे का एक जिले से दूसरे जिले में लगातार पहुंच रहा है। भूसे के वाहन के कारण दुर्घटना का हमेशा अंदेशा बना रहता है क्योंकि यह वाहन आधे से ज्यादा रोड को घेर कर चलते हैं जिससे दूसरे वाहन को क्रॉसिंग में समस्या आती है और दुर्घटना हो जाती है।
एक दिन पहले भी दमोह से मरीज छोड़कर एंबुलेंस भोपाल जा रही थी तभी बालमपुर चौराहा के नजदीक पुलिया की रेलिंग से टकरा गई थी जिसमें एंबुलेंस चालक के मुंह और सर में गंभीर चोट लगी थी और एंबुलेंस बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। एंबुलेंस को जेसीबी की सहायता से भोपाल ले जाया गया था।
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है ऐसा कोई सा दिन नहीं जाता जिस दिन इस रोड पर दुर्घटनाएं ना होती हो।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811