मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 दीवानगंज के पास स्थित कर्क रेखा सेल्फी प्वाइंट पर इन दिनों पर्यटक मवेशियों से खासा परेशान हो रहे हैं। दिनभर आवारा मवेशी सेल्फी प्वाइंट पर बैठे रहते हैं। बाहर से जो पर्यटक आते हैं उनको कर्क रेखा पर सेल्फी लेने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्क रेखा पर ना तो सुलभ शौचालय की व्यवस्था है और ना ही हाईवे 18 को पार करने के लिए कोई उचित व्यवस्था है जबकि हाईवे 18 पर वाहनों का अत्यधिक आना-जाना लगा रहता है रोड को पार करने में पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जबकि कर्क रेखा रायसेन जिले का जाना माना सेल्फी पॉइंट है इस सेल्फी पॉइंट पर भारत सहित कई देशों के पर्यटक लगातार पहुंचते रहते हैं। कर्क रेखा सेल्फी प्वाइंट को दुनिया भर में प्रसिद्धि मिली हुई है।
प्रशासन द्वारा कुछ महीने पहले ही रोड के दोनों तरफ जहां कर्क रेखा निकली हुई है उस जगह पर 78 हजार की लागत से दोनों तरफ पत्थर के चबूतरे बने गए हैं। साथ ही स्वाद संगम केन्टीन एवं प्रदर्शनी केन्द्र का शुभारंभ स्थापित किया गया था। ताकि पर्यटकों को सुविधा मिल सकें। लेकिन इन चबूतरो पर आवारा मवेशी दिन रात बैठे रहते हैं और गंदगी फैलाते रहते हैं जिससे पर्यटकों में नाराजगी देखी जा रही है। पर्यटकों का कहना है कि जाने-माने सेल्फी प्वाइंट को पर्यटक विभाग द्वारा देखरेख करनी चाहिए ताकि पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिल सके।