Let’s travel together.

बड़गवां में 33/11 केवी सब स्टेशन हुआ चार्ज, 25 गांवों को मिलेगा पर्याप्त वोल्टेज

0 117

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, ऊर्जा मंत्री और पूर्व कैबिनेट मंत्री म रामपाल सिंह के प्रति जताया आभार

बेगमगंज, रायसेन ।तहसील के ग्राम बड़गवां में 33/11 केवी विद्युत उपकेन्द्र बनकर चार्ज हो गया है। इस उपकेन्द्र के शुरू होने से आसपास के करीब 25 गांवों को गुणवत्तापूर्ण एवं पर्याप्त वोल्टेज के साथ विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

ग्राम बड़गवां, कीरतपुर, लखनपुर, बांसादेही सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में लंबे समय से विद्युत वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों की इस मांग को ध्यान में रखते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के निरंतर प्रयासों से यह 33/11 केवी सब स्टेशन तैयार हुआ।
इस उपकेन्द्र के चार्ज होने से क्षेत्र के किसानों को सिंचाई कार्य में सुगमता मिलेगी तथा घरेलू उपभोक्ताओं को भी बेहतर बिजली सुविधा प्राप्त होगी। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव , सांसद एवं केंद्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान , ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है और उनके प्रयासों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा की कामकाजी बैठकों में भाजपा जिला अध्यक्ष   ने संगठन की मजबूती पर दिया कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन     |     स्टेशन से स्तूप रोड अतिक्रमण की चपेट में,स्तूप प्रभारी ने जताई आपत्ति     |     प्राचीन देवस्थान के समीप शराब दुकान का विरोध, ग्राम नूरगंज में धरने पर बैठे ग्रामीण     |     मंडीदीप थाना क्षेत्र में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, आरोपी फरार     |     पीएम आवास कि मिली चाबी तो खिल उठे चेहरे     |     जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, प्रगणकों को वितरित किए गए नजरी नक्शे और बैग किट     |     नेशनल क्वालिटी चेक असेसमेंट में क्वालिफाइड होने पर उप स्वास्थ्य केंद्रकर्मचारियों को मिली प्रोत्साहन राशि     |     भाजपा नगर मंडल गैरतगंज की कार्यकारी बैठक संपन्न, संगठन मजबूती पर दिया जोर     |     17 मई को भोपाल में गूंजेंगे मेलोडीज ऑफ बॉलीवुड      |     भीषण गर्मी में चल रहा जनगणना कार्य,एसडीएम ने किया निरीक्षण      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811