Let’s travel together.

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीण पहुंचे बम्होरी पुलिस थाने दुआ ज्ञापन

0 143

 तारकेश्वर शर्मा बम्होरी रायसेन 

ग्राम मूढ़ापार के ग्रामीणों ने अवैध शराब के खिलाफ आवाज़ बुलंद करते हुए थाना पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों ने पुलिस से मांग की है कि गाँव में चल रही अवैध शराब की बिक्री पर तुरंत रोक लगाई जाए। बम्होरी थाना क्षेत्र के ग्राम मूढ़ापार में अवैध शराब बिक्री को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखा गया।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव में खुलेआम शराब बेचे जाने से माहौल बिगड़ रहा है,
और आए दिन नशे में धुत लोग दौरा महिलाओं और छात्राओं के साथ छेड़छाड़ जैसी घटनाएं उत्पन्न हो रही है।इसी को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण एकजुट होकर बम्होरी थाना पहुंचे,
जहाँ उन्होंने थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत को ज्ञापन सौंपाऔर गाँव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की कड़ी मांग की।

ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा है कि ग्राम मूढ़ापार में मधुरा रजक पुत्र शेर सिंह रजक द्वारा अवैध शराब बेची जा रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि इसी शराबखोरी के चलते गाँव की स्कूल जाने वाली छात्राओं के साथ छेड़छाड़ जैसी स्थितियाँ बन रही हैं,
जिससे अभिभावक और पंचायत दोनों चिंतित हैं।

ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई,तो आने वाले दिनों में स्थिति और गंभीर हो सकती है ।और यदि बालिकाओं के साथ कोई अनहोनी होती है,तो उसकी पूरी जिम्मेदारी शराब विक्रेताओं पर होगी।
ज्ञापन मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रीतम सिंह राजपूत ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया
कि पुलिस टीम मौके पर भेजकर जांच करेगीऔर अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |     वार्षिक खेल महोत्सव: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबलों से गूंजा मैदान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811