Let’s travel together.

ग्रामीण अंचलों के कई गावों में मूर्ति  विसर्जित,रावण हुआ दहन

0 37

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दशहरा का पर्व दीवानगंज, अंबाडी,सेमरा, बेरखेड़ी चौराहे, बालमपुर ,कचनारिया ,लंबाखेड़ा, सत्ती, बांसिया, पिपरई, मुनारा ,हिनोतिया, केमखेड़ी ,महुआ खेड़ा ,भंवर खेड़ी ,जमुनिया, निनोद, बरजोरपुर, नरखेड़ा, सहित आसपास के 40 गांवों में बड़े धूमधाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुबह के समय जहां लोगों ने घरों में अपने औजारों का विधिवत दशहरा पूजन किया।

दीवानगंज तालाब में अंबाडी ,सेमरा, कुलहड़िया और दीवानगंज के श्रद्धालुओं ने मां दुर्गे जी की मूर्ति विसर्जित कर मां को विदाई दी। मां के भक्तगण बड़ी संख्या में ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए मां को विदाई देने आए थे इस बार मूर्ति विसर्जन करने आए श्रद्धालुओं के वाहनों को पुलिस ने एक जगह पर इकट्ठा नहीं होने दिया, हालांकि अतिक्रमण के चलते कई मूर्तियों को निकालने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिसके चलते रोड पर जाम की स्थिति बनी। दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और उनकी टीम शाम से ही तलाब के घाट पर पहुंच गई थी। क्षेत्र में अधिकांश लोगों ने दीवानगंज तालाब , अंबाडी तलाव, दाल मिल चौराहा पर स्थित तालाब में मूर्ति विसर्जन किया।

तालाब के पास ही भवानी चौक पर स्थित झांकी के श्रद्धालुओं द्वारा 15 फीट के रावण का दहन किया गया।
इस दौरान भक्तों द्वारा कई जगह विशाल भंडारे के आयोजन भी किए गए, जिनमें प्रसाद ग्रहण कर लोगों ने पुण्य कमाया। दुर्गा मूर्ति विसर्जन शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हो गया है। मास के शुक्ल पक्ष की दशमी को पूरे देश में दशहरा धूमधाम से मनाया गया। सत्य की असत्य पर जीत के इस पर्व को विजयादशमी भी कहते हैं। इतना ही नहीं ये पर्व वर्षा ऋतु की समाप्ति व शरद के प्रारंभ होने की सूचना भी देता है। इस दिन भगवान श्री राम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। मान्यता ये भी है कि मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का इसी दिन वध किया था। दशहरा के दिन शस्त्र पूजन करने की भी परंपरा है। कई ग्रामीणों ने अपने शास्त्र की पूजन भी की। चल समारोह देर रात 1 बजे तक चलता रहा।
हालांकि दीवानगंज तालाब के पास ही रहने वाले दो युवकों की नर्मदा नदी में डूबने के कारण मौत हो गई थी। इसलिए कई झांकीयों के श्रद्धालु द्वारा बगैर डीजे ,ढोल, नगाड़े बजाए ही मूर्तियों को विसर्जित किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811