मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है। नवरात्रि की पूजा का पहला दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा पूरे विधि-विधान से की गई। लोगों के घर में घट स्थापना हुई।
श्री खेड़ापति माता हनुमान मंदिर दीवानगंज पर सबसे पहले ब्रह्म मुहूर्त में घट, खप्पड़ की स्थापना की गई। दीवानगंज क्षेत्र में देर रात तक विधि, विधान ,भोग, मंत्र और आरती होती रही। अंबाडी में निर्मित मां दुर्गे जी की मूर्ति लेने के लिए रविवार और सोमवार को गांव बालमपुर, भदभदा, दीवानगंज, सेमरा ,नर खेड़ा, जमुनिया, कायमपुर, बेरखेड़ी, सलामतपुर गीदगढ़, महुआ खेड़ा, हिनोतिया, सत्ती, बांसिया ,पिपरई, मुनारा, करेया, संग्रामपुर अनंत पुरा, प्रेम पूरा, जमुनिया ,देहरी, मुड़िया खेड़ा, भर्ती पुर सहित कई गांव के भक्तगण आते रहे। जिससे दो दिन तक क्षेत्र में ढोल, नगाड़े, डीजे की आवाज गूंजती रही। जिससे बाजार में 2 दिन तक रौनक बनी रही। मां दुर्गा जी की स्थापना के लिए भोग सज्जो समान सहित झांकियां को सजाने का समान की खूब बिक्री हुई।
नवरात्रि की पहली देवी मां शैलपुत्री का रूप बेहद शांत, सरल, सुशील और दया से भरा है। मां के दाएं हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल शोभायमान है। वह नंदी नामक बैल पर सवार पर विराजमान हैं। इस बार क्षेत्र में भक्तों द्वारा बड़े-बड़े पंडाल बन गए हैं। जिनमें 7 फीट से लेकर 12 फीट तक की मूर्तियां विराजमान की गई है।