– छोटी-छोटी कन्याओं, महिलाओं, युवा, पुरुष सहित कई भक्त हुए सम्मिलित
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नरखेड़ा बद्रीधाम आश्रम से रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें छोटी-छोटी कन्याएं महिलाएं, बच्चे, युवा, बुजुर्ग सहित ग्रामवासी ढोल नगाड़े और डीजे के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए। कलस यात्रा में आसपास के गांव के धर्मप्रेमी बंधु भी उपस्थित रहे। कलश यात्रा में 21 कलस छोटी छोटी कन्याए और महिलाएं अपने सर पर कलस लेकर कड़ी धूप में नंगे पैर बद्री धाम आश्रम से होते हुए गांव के मुख मार्ग और पंचायत से होते हुए वापस बद्री धाम पहुंचे। पूरे रास्ते भर मां अंबे जी की जयकारे , हनुमान जी की जय कारे लगाते हुए हजारों की तादात भक्तगण नंगे पैर कलशयात्रा मे सम्मिलित हुए। कई भक्तगण डीजे की धुन पर नाचते हुए नजर आए।

कलश यात्रा के समापन के बाद पंडित राकेश उपाध्याय द्वारा कथा का आयोजन हआ जो देर शाम तक चलता रहा। 7 दिन तक श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होगा। जिसमें आसपास के गांव कुलहड़िया ,छोला, सेमरा ,दीवानगंज,अंबाडी,सेमरा, सरार, नरखेड़ा, कयामपुर, संग्रामपुर, जमुनिया,सहित लगभग एक दर्जन गांवों के ग्रामीण श्रीमद् भागवत कथा का लुफ्त उठाएंगे। कथा के आखिरी दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा।