मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
भोपाल विदिशा हाईवे 18 पर दुर्घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही है हर दिन 40 किलोमीटर मार्ग पर कहीं ना कहीं दुर्घटनाएं होना आम बात हो गई है। बालमपुर घाटी पर 14 चक्का ट्रक अनियंत्रित होते हुए खाई में पलट गया हालांकि इसमें किसी को कोई चोट नहीं आई।
जानकारी के अनुसार देवास से पशु आहार लेकर रीवा जा रहा ट्रक क्रमांक एमपी 17 एचएच 4188 बालमपुर घाटी उतरते समय अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। ट्रक ड्राइवर छोटा पिता मुन्ना लाल निवासी आष्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि में देवास से पशु आहार भरकर रीवा जा रहा था जैसे ही बालमपुर घाटी उतर ही रहा था की घाटी पर एक पशुओं का झुंड बैठा हुआ था उसको बचाने के चक्कर में मैने ट्रक को रोड से साइट में किया तो ट्रक का एक आगे का पहिया मिट्टी में धंस गया। फिर मैने दूसरे वाहन से ट्रक को निकालने की कोशिश की लेकिन इतने में ही ट्रक खाई में पलट गया। बामुश्किल मैने और क्लीनर ने कूदकर अपनी जान बचाई नहीं तो हम दोनों ही ट्रक के नीचे दब सकते थे।

बालमपुर घाटी पर हर कभी में ट्रक पलटते रहते हैं दोनों तरफ 15 से 20 फीट गहरी खाई है इन खाई की तरफ एमपी आरडीसी द्वारा रेलिंग लगाई गई थी लेकिन आए दिन हो रही दुर्घटनाओं से रेलिंग कई जगह से टूट चुकी है। इस समय बारिश का दौर चल रहा है एक पशुओं का झुंड बालमपुर घाटी पर रात के समय बैठा रहता है। इन पशुओं को बचाने के चक्कर में कई वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो चुके हैं। कुछ दिन पहले ही इस घाटी पर पशुओं को बचाने के चक्कर में एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है इससे पहले भी दो व्यक्तियों की और मौत इसी घाटी पर हो चुकी है।
क्षेत्र के ग्रामवासी कई वर्षों से रोड को फॉर लाइन करने की मांग करते आ रहे हैं मगर प्रशासनिक विभाग ग्राम वासियों की मांग तरफ ध्यान नहीं दे रहा है। जबकि इस रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं होना आम बात है अब इस रोड को ग्रामीण खूनी सड़क कहने लगे हैं क्योंकि इस रोड पर इतनी मौत हो गई है कि उसके आंकड़े भी जुटाना मुश्किल है।