Let’s travel together.

खबर का असर : बीमार गौवंश के उपचार के लिए गढ़ी गौशाला पहुंची पशु चिकित्सा विभाग की टीम

0 128

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

जिले की गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी स्थित श्री कामधेनु गौशाला में बीमार गौवंश के उपचार के लिए पशु चिकित्सा विभाग की अनदेखी की कलेक्टर को शिकायत एवं MPTODAY NEWS में समाचार प्रकाशित होने के बाद पशु चिकित्सा विभाग हरकत में आया। मंगलवार को विभागीय टीम ने गढ़ी गौशाला पहुंचकर बीमार गौवंश का उपचार किया।

गौशाला में लंबे समय से पशु चिकित्सा विभाग द्वारा बीमार गौवंश की देखरेख और उपचार नहीं किए जाने की शिकायत सामने आई थी। इस संबंध में गौशाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंद्रेश कुमार दीक्षित ने कलेक्टर को शिकायत भेजी थी और यह मामला मीडिया में प्रमुखता से प्रकाशित हुआ था। इसके बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए पशु चिकित्सा विभाग को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

पशु चिकित्सा अधिकारियों ने गौशाला में मौजूद बीमार और कमजोर गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयाँ उपलब्ध कराईं। साथ ही गौशाला में पशुओं की नियमित देखभाल और समय-समय पर चिकित्सा परीक्षण कराने का भरोसा भी दिया

गौशाला प्रबंध समिति ने विभाग की कार्रवाई पर संतोष जताते हुए उम्मीद जताई है कि आगे भी बीमार गौवंश की देखभाल में लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811