Let’s travel together.

देर रात तक मूर्तियां लेकर पंडालों में पहुंचे भक्त,गणेशजी की झाकियों में हुई प्रतिष्ठा

0 85

मुकेश  साहू दीवानगंज रायसेन

गणेश चतुर्थी को लेकर कस्बा में दिनभर रौनक रही। बाजारोंं में महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने गणेश मूर्तियां व उसके पूजन के सामान की खरीदारी की। इस बार इको फ्रेंडली यानी पर्यावरण के अनुकूल मूर्तियों की मांग ज्यादा अधिक रही।
अंबाडी के अयोध्या धाम मंदिर चौराह पर प्रजापति समाज के प्रतिमा कलाकारों ने अपनी दुकान लगाई हुई थी जहां पर मिट्टी के गणेश की खरीददारी करते लोग दिखे। मिट्टी से बने गणपति की प्रतिमा घर घर में स्थापित कर पर्यावरण की रक्षा का आम जनों ने संदेश दिया। बाजार में बच्चों से लेकर बड़ों तक विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्तियां अपने घरों को ले जा रहे हैं। इस बार बाजार में पगड़ी पहने हुए गणेश की विशेष मांग रही। पूजा एवं अन्य सजावट की सामग्री की भी खूब बिक्री हुई। इसके अलावा मोहल्लों में भी कई जगह गणेश मूर्तियां रखी जा रही हैं।

विनायक चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक चलने वाले गणेश महोत्सव का शुभारंभ बुधवार से शुरू हो गया। दस दिन तक चलने वाले इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है। बाजारों में सुबह से ही गणेश मूर्तियों की दुकानें सज गई थी कस्बा में लोग पंडालों के अलावा अपने घरों में भी मूर्तियों की स्थापना करते हैं। बाजार में 151 से 10001 रुपये तक की मूर्तियां उपलब्ध हैं। बाजार में शृंगार के सामान की बहुत बिक्री हुई। कई लोगों ने दस दिन के अलग-अलग वस्त्र लिए, तो कुछ ने आर्टिफिशियल जेवरात की खरीदारी की। प्रथम पूज्य देव को सभी अपने घर ले जाने के लिए आतुर दिखाई दिए।
कई भक्तों द्वारा ढोल नगाड़ों और डीजे के साथ बप्पा जी की मूर्तियां अपने-अपने गांव ले जाते दिखे। जहां पर देर रात तक विधि विधान के साथ स्थापना की जाएगी। बप्पा को ले जाते समय भक्तों द्वारा डीजे ढोल नगाड़े के साथ नाचते गाते हुए चल रहे थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

भाजपा नेत्री सुश्री राजो मालवीया बनी रायसेन जिला भाजपा की संगठन प्रभारी     |     पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुआ फेयरवेल समारोह     |     एक साल में उखड़ी सड़क, डामर में दरारें ,ग्रामीणों ने लगाए घटिया निर्माण के आरोप     |     UNODC का अपनी एक नई रिपोर्ट में खुलासा,भ्रष्टाचार के बिना बड़े पैमाने पर मानव तस्करी संभव नहीं     |     रायपुर तार फेक्ट्री में भीषण आग,आसमान में धुंआ की धुआं     |     पद्मविभूषण स्व.सुषमा स्वराज की जयंती पर 14 फरवरी को विशाल भजन संध्या का आयोजन     |     शिक्षण संस्थाओं में चोरियां,ग्लोबल स्कूल में चोरो ने 61,000 की चोरी को अंजाम दिया     |     कथावाचक विपिन बिहारी महाराज की कथा के अंतिम दिवस उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     सिद्धपीठ पठरिया धाम में भक्ति का सैलाब: 26वें श्री विष्णु महायज्ञ में उमड़ रहे श्रद्धालु     |     फिल्मी स्टाइल में शराब ठेकेदार की गाड़ी का पीछा, डंडों से हमला और अड़ीबाजी; 5 नाबालिग समेत 8 पर केस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811