सतीश मैथिल सांचेत रायसेन
तैलिक साहू राठौर महासभा मध्यप्रदेश द्वारा अखिल भारतीय तैलिक युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन 24 अगस्त, रविवार को इंदौर के अभय प्रशाल, रेसकोर्स रोड पर किया जाएगा इसी क्रम में महासभा के पदाधिकारियों ने नकतरा पहुंचकर समाजजनों से सम्मेलन में अधिकाधिक संख्या में पहुँचने की अपील की। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष रामगोपाल साहू, जिला अध्यक्ष हरि साहू और जिला उपाध्यक्ष अरविंद साहू ने सुनील साहू रोहित साहू जिला उपाध्यक्ष पप्पू साहू सहित नगर के विभिन्न परिवारों से मुलाकात कर सम्मेलन का निमंत्रण दिया।
पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के युवक-युवतियों को एक मंच पर जोड़ने का यह सुनहरा अवसर है, अतः सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाजजन अधिक से अधिक संख्या में इंदौर पहुँचे।